Saturday, August 08, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली इकाई द्वारा कैप्टन कमलजीत सिंह पार्क में पौधा रोपण किया गया सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

राष्ट्रीय

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

08 अगस्त, 2026 05:21 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि युवाओं का जीवन और उनके फैसले भारत की ‘विकसित भारत’ बनने की यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा अगले 30 से 35 वर्षों में जो भी करेंगे, उसका प्रभाव देश की प्रगति और भविष्य पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने तेजी से बदलती दुनिया के बीच युवाओं को लगातार सीखते रहने की सलाह देते हुए कहा कि जो सीखते रहेंगे, वही सफल होंगे।

तेजी से बदल रहे वैश्विक रणनीतिक समीकरण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के रणनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और वैश्विक शक्ति संतुलन में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी ताकत तकनीक की तेज रफ्तार है।

बदलाव के दौर में चुनौतियों के साथ अवसर भी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई निश्चित तौर पर नहीं बता सकता कि अगले 20 से 30 वर्षों में दुनिया कैसी होगी। हालांकि, बदलाव का हर दौर चुनौतियों के साथ नए अवसर भी लेकर आता है। दुनिया बदलेगी, तकनीक आगे बढ़ेगी, उद्योगों का विस्तार होगा और पेशे भी बदलेंगे, लेकिन लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी होगी।

युवाओं के हर फैसले का देश पर पड़ेगा असर

पीएम मोदी ने कहा कि हर पीढ़ी अपने समय की विशेष चुनौतियों का सामना करती है और उसकी अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह विचार करना चाहिए कि उनके फैसले देश के लिए किस तरह उपयोगी होंगे और वे राष्ट्र की किन जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे सकते हैं।

शोध और नवाचार में युवाओं के लिए बढ़ रहे अवसर

प्रधानमंत्री ने युवा स्नातकों के लिए शोध और नवाचार को महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और देश के अनुसंधान तंत्र को मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं।

रिसर्च सेक्टर में एक लाख करोड़ रुपए की व्यवस्था

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के जरिए प्रतिभाशाली युवाओं को शोध के अवसर मिल रहे हैं। नई अवधारणाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम’ शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान और अनुसंधान को नई गति देने के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की गई है और शोध क्षेत्र के लिए एक लाख करोड़ रुपए तक की फंडिंग की व्यवस्था की जा रही है।

‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ से शोध सामग्री तक पहुंच

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल के जरिए प्रतिष्ठित वैश्विक शोध पत्रिकाएं देश के छोटे से छोटे शहरों तक बिना किसी अतिरिक्त लागत के पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा प्रतिभाओं को ज्ञान, शोध संसाधनों और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए जरूरी अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।

3,000 से अधिक छात्रों को मिली डिग्री

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में 587 पीएचडी शोधार्थियों समेत 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित अकादमिक सम्मान भी प्रदान किए। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं।

‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने IIT दिल्ली के सोनीपत परिसर में एआई आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस सुविधा से संस्थान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, उन्नत कंप्यूटिंग और अंतरविषयक शोध के क्षेत्र में क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं

अखिलेश यादव का तंज, बोले- बेसुध को सब माफ, जनता इन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं