Saturday, August 08, 2026
BREAKING
नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड ‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव

राष्ट्रीय

वाराणसी: हर घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी आवाजाही प्रभावित

08 अगस्त, 2026 04:06 PM

वाराणसी : गंगा का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी में बाढ़ से कई घाटों के बीच आवाजाही बाधित हो गई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी आवाजाही प्रभावित हुई है, साथ ही सुरक्षा के उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं। आईएएनएस से बातचीत करते हुए पंडित विवेकानंद पांडे ने कहा, "गंगा का जलस्तर बढ़ने से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले, जब जलस्तर कम था, तो हम मंदिरों में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर पाते थे। अब, जलस्तर बढ़ने के कारण रुद्राभिषेक करना मुश्किल हो गया है। सावन का महीना होने के कारण भक्तों को भी परेशानी होगी क्योंकि घाटों के बीच आने-जाने का रास्ता बाधित हो रहा है, और हमें शायद रास्ते में पड़ने वाले छोटे शिवलिंगों पर पूजा-अर्चना करनी पड़ सकती है।" उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर इस तरह से बढ़ रहा है कि हर घंटे हम लोगों को चौकियों को ऊपर ले जाना पड़ रहा है। कल से 20-25 फीट पानी बढ़ चुका है। नाविकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाव का संचालन धीरे-धीरे बंद हो रहा है। वहीं, दूसरे किनारे नाव का संचालन बंद हो गया है।

इस वक्त गंगा उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में भी बाढ़ से कई गांवों में संकट पैदा हो गया है। सरकार की ओर से लोगों को राहत सामग्री बांटी जा रही है। राहत सामग्री लेकर घर जा रहे तौसीम ने बताया कि सड़कें भी डूब गई हैं। एक और शख्स ने कहा कि गांव डूब गए हैं। अभी पता नहीं कितना पानी और बढ़ेगा। आस-पास के इलाकों में काफी कटान हो रहा है। पांच किलोमीटर पैदल चलने पर गाड़ियां मिलती हैं।

जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने आईएएनएस से बताया था कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर है। 33 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। एक गांव में पानी आ गया है; इस गांव के 300 लोगों को शरणार्थी कैंप में लाया गया है। शरणालय में पशुओं के लिए व्यवस्था की गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी