Saturday, June 27, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल

राजनीति

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर का बड़ा दावा, भाजपा के पूर्व मंत्री-विधायक कांग्रेस के संपर्क में

25 मार्च, 2024 08:05 PM

बिलासपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य रामलाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा की ओर से प्रदेश में जो षडय़ंत्र सरकार के खिलाफ रचा है, उसमें भाजपा कभी भी सफल नहीं होगी। पूर्व में कांग्रेस से संबधित रहे छह लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे अब भाजपा में भी बवाल मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संपर्क में भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक हैं। जल्द ही हाईकमान से मिलकर इस मसले को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि करीब दो सप्ताह में ये लोग कांग्रेस का थाम सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा रूठों को भी मनाया जाएगा। रविवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में रामलाल ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी चुनावी बांड को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों से इलेक्ट्रॉल बॉंड लिए गए हैं।

उन्होंने जेपी नड्डा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मसले को लेकर जेपी नड्डा को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। वहीं, रामलाल ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बयान भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश की सरकार को गिराने को लेकर षड्यंत्र रचा गया, लेकिन भाजपा नेता इसमें सफल नहीं हो पाए हैं, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए इस घटनाक्रम के चलते नौ लोगों ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। अब प्रदेश के साथ ही देश में भाजपा की साख कम हुई है।

अन्य विधायकों पर भी त्यागपत्र देने का बनाया दबाब

रामलाल ठाकुर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में जहां नौ विधायकों द्वारा त्याग पत्र दिया गया है, वहीं पता चला है कि भाजपा के अन्य विधायकों को भी त्याग पत्र देने के लिए कहा गया है, ताकि प्रदेश में चुनाव हो सकें, लेकिन कई भाजपा विधायकों ने ही त्याग पत्र देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का सत्ता हथियाने का जो प्रयास किया था, वह सफल नहीं हो पाया। रामलाल ठाकुर ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोडक़र भाजपा में गए हैं, उनमें से कुछ लोग मंत्री बनने की लालसा पाले हुए थे।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब