Friday, March 20, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब

वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर

18 मार्च, 2026 06:39 PM

चंडीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा हिंसा और संकट का सामना कर रही महिलाओं के लिए सहायता प्रणाली को और मजबूत करने हेतु निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2025–26 तक राज्य भर में स्थापित वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से कुल 17,651 महिलाओं को निःशुल्क और समेकित सहायता प्रदान की गई है।

यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन केंद्रों में संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित और समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इन सेवाओं में चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मानसिक परामर्श, अस्थायी आवास और भोजन जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

वर्षवार आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022–23 के दौरान 3,592 महिलाओं को, 2023–24 में 3,633 महिलाओं को, 2024–25 में 5,305 महिलाओं को तथा 2025–26 में 5,121 महिलाओं को ये सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह लगातार बढ़ते आंकड़े सरकार की बढ़ती पहुंच और महिलाओं में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और नई शुरुआत की जीवंत कहानियां हैं। जो महिलाएं कभी भय और अन्याय का सामना कर रही थीं, वे आज सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को फिर से संवार रही हैं। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुके हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला सहायता से वंचित न रहे।

मंत्री ने अपील की कि प्रत्येक महिला को वूमेन हेल्पलाइन नंबर 181 (टोल-फ्री) की जानकारी अवश्य होनी चाहिए और इसका अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि संकट के समय तुरंत सहायता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और विश्वास की एक मजबूत कड़ी साबित हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गठबंधन में काम कर रहे 'आप' और कांग्रेस : पंजाब भाजपा प्रमुख

लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गठबंधन में काम कर रहे 'आप' और कांग्रेस : पंजाब भाजपा प्रमुख

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

शिरोमणि अकाली दल ने ऐलान किया एक और उम्मीदवार, 2027 के चुनावों की खींची तैयारी

शिरोमणि अकाली दल ने ऐलान किया एक और उम्मीदवार, 2027 के चुनावों की खींची तैयारी

पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 57वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर की छापेमारी; 179 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 57वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर की छापेमारी; 179 गिरफ्तार

आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा

आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर

आप सरकार ने 4 सालों में सभी वादों को किया पूरा – हरचंद सिंह बरसट

आप सरकार ने 4 सालों में सभी वादों को किया पूरा – हरचंद सिंह बरसट

विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा वार्ड नंबर 17, गांव गाजीपुर में एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत

विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा वार्ड नंबर 17, गांव गाजीपुर में एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत