Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

20 अगस्त, 2026 02:10 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के इस फैसले को देशविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी 1937 के अपने पुराने प्रस्ताव का अनुसरण कर रही है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का फैसला करके एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस के फैसले के बाद वंदे मातरम् के कुछ हिस्सों को अलग करने की स्थिति बनी और इसका इस्तेमाल मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किया गया। उन्होंने दावा किया कि उस दौर के फैसलों ने दो राष्ट्र के सिद्धांत को मजबूती दी, जिसके बाद देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम् को उसके पूर्ण स्वरूप में गाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी कार्यक्रमों में पूरे गीत के गायन को लेकर सरकार ने निर्णय को कानूनी आधार भी दिया है। अमित शाह ने कांग्रेस पर इस फैसले की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह निर्णय उसकी तुष्टीकरण की नीति को दर्शाता है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना का अपमान किया है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के उन शहीदों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने 'वंदे मातरम्' के नारे के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी और वर्षों तक जेल में रहे।

अमित शाह ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि देश पहले वंदे मातरम् को लेकर विभाजन की स्थिति देख चुका है और उसके परिणाम भी भुगत चुका है।
गृह मंत्री ने देशवासियों से कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस कार्यसमिति के इस फैसले की निंदा भी की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना