भिवानी : लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने आज जिला बार कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जिला बार के विकास कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अतिरिक्त 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद इससे पहले भी अपनी संसद निधि से जिला बार एसोसिएशन के विकास के लिए 20 लाख रुपये अलॉट कर चुके हैं।
सांसद की इस घोषणा से जिला बार में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और जिला बार के विकास के लिए वे हमेशा सहयोग करते रहेंगे। बार की बेहतरी और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
जिला बार कार्यालय पहुंचने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने न्यायलय के नवनिर्मित ‘न्याय द्वार’ गेट नंबर-1 का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने बार परिसर में किए गए इस निर्माण कार्य को देखा और बार प्रधान द्वारा कराए गए कार्य की प्रशंसा की।
उन्होंने बार के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए अपना सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया। इससे बार परिसर में विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। सांसद धर्मबीर सिंह ने अधिवक्ताओं से मुलाकात के दौरान बार के विकास के प्रति अपनी सकारात्मक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज रहे विशेष रूप से मौजूद
इस अवसर पर लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह के साथ पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी इस अवसर पर अधिवक्ताओं के साथ मुलाकात एवं संवाद में भाग लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल मक्कड़, अविनाश सरदाना, बी.बी. जैन, ब्रह्मानंद, कांति चन्द्र कौशिक, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, बजरंग लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, नीरज भारद्वाज, राजेश तंवर, मनमोहन भूरटाना, संजय सोनी, सुमित जांगड़ा, राजीव गौड़, सुरेश मेहता, शमशेर दहिया, राजेंद्र वर्मा, परमहंस चोपड़ा, केंद्र मनी, कुलदीप शर्मा, महेश भारद्वाज, श्रीकांत भारद्वाज, मनीष चौहान, रोशन लाल शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।