Sunday, May 31, 2026
BREAKING
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित? जानें एक्सपर्ट्स राय Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा ITR फाइलिंग 2026 शुरू, सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी राहत, जानिए कौन सा फॉर्म सही? शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ बनकर रूस पर ढा रहे कहर अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार हो जाओ, ईरान को अमेरिका की चेतावनी सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

राष्ट्रीय

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

31 मई, 2026 02:10 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनको नमन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया।

पीएम ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा कि देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर नमन किया। रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महारानी अहिल्याबाई जी ने न्याय, सुशासन और लोकसेवा को अपने शासन का मूल मंत्र बनाकर जनकल्याण का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया।

रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा कि देश के अनेक तीर्थ स्थलों, मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण के माध्यम से उन्होंने भारत की सनातन चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। देश और समाज के प्रति उनका सेवाभाव और राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि होलकर वंश की अहिल्यादेवी होलकर ने एक दार्शनिक रानी और एक गौरवशाली शासिका के रूप में जीवन व्यतीत किया। उन्होंने वास्तव में एक उदार दानदाता, कुशल, धर्मपरायण और दक्ष प्रशासक जैसे अनेक विशेषणों को चरितार्थ किया। आज, उनकी जयंती के अवसर पर, हम उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि लोक कल्याण, नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि देशभर में मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। जनसेवा और धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

अयोध्या में चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने कहा- 50 हजार लोगों ने सफाई के लिए भेजे ऑनलाइन संकल्प

अयोध्या में चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने कहा- 50 हजार लोगों ने सफाई के लिए भेजे ऑनलाइन संकल्प

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती

यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

गुरिंदरवीर सिंह, आम और गर्मी: प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में क्या-क्या शामिल

गुरिंदरवीर सिंह, आम और गर्मी: प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में क्या-क्या शामिल