Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

लैंड पूलिंग पॉलिसी पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने उठाए सवाल, बोले - घोटालेबाज योजना लेकर आई BJP सरकार

19 अगस्त, 2025 07:29 PM

चंडीगढ़ : आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही कहा कि किसानों की जमीन हड़पने के लिए लाई गई लैंड पूलिंग पॉलिसी को सरकार तुरंत वापस ले। इसके अलावा पिछले दो साल का लैंड रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग भी उन्होंने भाजपा सरकार से की है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज पर भी हमला बोला है, जिसमें कहा कि 2011 में अंबाला में आईएमटी योजना आई तो विज धरने पर बैठे थे, अब कहां हैं? :

 

पूर्व सीएम हुड्डा का नाम लेकर बोला हमला
उन्होंने हरियाणा में विपक्ष पर जमकर सवाल खड़े किए और कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विपक्ष की भूमिका निभाने की ज़िम्मेदारी है लेकिन वे भाजपा के बड़े नेताओं के साथ में दोस्ती की बात स्वीकार करते हुए रिश्ते निभाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से मिले हुए भूपेंद्र हुड्डा क्यों खामोश हैं? इसका जवाब वही दे सकते हैं। विपक्ष को हरियाणा में जो भूमिका निभानी चाहिए वह नहीं निभा रहा।


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सरकार की "ई-भूमि नीति" को किसानों की ज़मीन हड़पने की साजिश बताया। साथ ही कहा कि आप ने तो पंजाब में किसानों की मांग पर जमीन नीति को वापस लेने में भी देरी नहीं की। जबकि हरियाणा में पूरी नीति छोटे किसानों की जमीन लूटकर बीजेपी नेताओं और उनके कारोबारी मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिए बनाई गई है। सरकार की योजना के अनुसार 35,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि किसानों से ली जाएगी। लेकिन इस योजना में 10 एकड़ से कम ज़मीन रखने वाले किसानों को शामिल ही नहीं किया गया है। यानी 95% से अधिक किसान इस नीति से स्वतः बाहर कर दिए गए हैं। सरकार ने इन किसानों से सीधे ज़मीन खरीदने के बजाय दलालों को अधिकृत किया है, जो सस्ते दामों पर किसानों से ज़मीन लेकर सरकार को सौंपेंगे। फिर वही ज़मीन सरकार द्वारा अपने चहेते उद्योगपतियों को करोड़ों में बेची जाएगी।


किसानों की ज़मीन पर बनने वाले प्रोजेक्ट्स में किसानों की कोई हिस्सेदारी नहीं है। न तो कोई प्लॉट मिलेगा, न कोई विकसित भूमि का हिस्सा। केवल एकमुश्त भुगतान मिलेगा, वो भी सिर्फ सर्कल रेट पर, जो बाजार मूल्य से तीन से चार गुना कम होता है। ढांडा ने कहा कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में प्रावधान था कि किसानों को बाजार मूल्य का कम से कम चार गुना मुआवज़ा मिलना चाहिए। लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे बदलकर सर्कल रेट का अधिकतम तीन गुना कर दिया है। यह भी तभी मिलेगा जब सरकार माने, वरना कुछ नहीं।


ढांडा ने कहा कि जो दलाल सर्कल रेट पर जमीन खरीदवाने में मदद करेंगे उन्हें सरकार की ओर से ₹3000 प्रति एकड़ का इनाम मिलेगा। यानी सरकार दलालों को बाकायदा प्रोत्साहित कर रही है कि वे किसानों से जबरन सस्ती जमीन खरीदें। जो किसान अधिक मूल्य मांगेंगे, उनके प्रस्ताव सरकार की कमेटी द्वारा खारिज कर दिए जाएंगे। यानी ज़मीन का रेट भी सरकार तय करेगी और फैसला भी। ढांडा ने सीधा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट ने ऐसी नीति लागू की है, जो छोटे किसानों को प्रताड़ित करने और भूमिहीन करने के लिए बनाई गई है।


उन्होंने कहा कि जिनके पास 10 एकड़ से अधिक ज़मीन है, उन्हें विकल्प दिए गए हैं, चाहें तो पूरी ज़मीन दें या हिस्सा। लेकिन छोटे किसानों को मजबूर किया गया है कि वो अपनी पूरी ज़मीन ही दें, नहीं तो योजना में शामिल नहीं किए जाएंगे। और जब सर्कल रेट पर पैसा मिलेगा तो किसान कहीं और ज़मीन भी नहीं खरीद पाएगा। ऊपर से सरकार स्टांप ड्यूटी में भी कोई रियायत नहीं दे रही है। इस योजना में किसानों के लिए कोई फायदा ही नहीं है, तो फिर इसे इतनी जल्दबाज़ी में क्यों लागू किया जा रहा है? जांच की जाए तो स्पष्ट होता है कि जिन इलाकों में यह योजना लागू की जा रही है, वहीं पर बीजेपी के बड़े नेताओं और मंत्रियों ने पहले ही ज़मीनें खरीद रखी हैं।


विज को याद दिलाया पुराना वक्त, जब धरना दे रहे थे
उन्होंने याद दिलाया कि 2011-12 में जब अंबाला में आईएमटी बनाई जा रही थी तो अनिल विज ने उपजाऊ ज़मीन के खिलाफ धरना दिया था। उस समय सरकार को योजना रद्द करनी पड़ी थी। अब जब उसी अंबाला में 5000 एकड़ ज़मीन ली जा रही है, तो अनिल विज कहां हैं? क्या उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर के सामने घुटने टेक दिए हैं? यह पूरा मामला अब हरियाणा में जन-चर्चा का विषय बन चुका है। किसान संगठन और ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान