लुधियाना : लुधियाना के मशहूर साबुन बाजार के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र में भयंकर आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों द्वारा दमकल विभाग को फोन करने पर मौके पर गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग लगने का कारण अभी मालूम नहीं हो रहा। फिलहाल खबर लिखने जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
वहीं जानकारी के अनुसार पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई। इस दौरान पूरे बाजार की बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा कि दुकान में पड़ा लाखों रुपए का कॉस्मेटिक का सामान आग की चपेट में आ गया है। मार्केट में दुकानदारों की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है कि बाजार में किसी दुकानदार के पास आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं है। फिलहाल मौके पर भी पुलिस मौजूद है।