Sunday, August 02, 2026
BREAKING
आईआईटी-निफ्ट की साझेदारी से मजबूत होगा हथकरघा क्षेत्र, बुनकरों को मिलेगा तकनीकी सहयोग : डॉ. एम. बीना NEET-PG 2026 की तैयारियों की नड्डा ने की समीक्षा, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा पर जोर भारतीय नौसेना को मिला पांचवां गोताखोरी सहायक पोत, डीएससी ए-24 का कोलकाता में जलावतरण सफदरजंग अस्पताल में दुनिया की पहली रोबोटिक एवी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, भारत ने रचा इतिहास राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने को लेकर जताई सहमती, होर्मुज को फिर से खोलने का दिया हवाला अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत और कई घायल जापान में आए भूकंप के बाद लगभग 80 हजार घरों में पानी की किल्लत, मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई ईरान की अमेरिका को चेतावनी: कोई भी बड़ी कार्रवाई की तो भुगतने होंगे नतीजे भारत का कोयला उत्पादन जुलाई में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 69.75 मिलियन टन रहा क्या आपको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना जरूरी था? जानिए किन टैक्सपेयर्स पर लागू नहीं होती यह डेडलाइन

राष्ट्रीय

लापता और अपहरण हुए 43 नाबालिग सहित 124 लोगों को दिल्ली पुलिस ने ढूंढा और परिवार से मिलाया

02 अगस्त, 2026 01:29 PM

नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने लापता या अगवा हुए 43 बच्चों और 81 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाया है। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1 से 31 जुलाई तक 124 लोगों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाया। पुलिस ने बताया कि लापता या अगवा लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसमें स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता या अगवा लोगों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई। लापता या अगवा लोगों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और वेंडरों से भी पूछताछ की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई। इसके अलावा आस-पास के पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई।


आरके पुरम पुलिस ने 1 से 18 साल की उम्र की 2 लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढा। इसके अलावा, 7 लापता वयस्कों (4 पुरुष और 3 महिला) को भी ढूंढा गया। सभी मिले हुए लोगों को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिला दिया गया।
साउथ कैंपस पुलिस ने ने 1 लापता नाबालिग लड़की और एक पुरुष को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने 2 पुरुष और 3 महिलाओं को उनके परिवार से मिलाया। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने एक और ऑपरेशन में 1 से 18 साल की उम्र की 5 लापता लड़कियों को ढूंढा। इसके अलावा, 12 लापता वयस्कों 7 पुरुष और 5 महिलाओं को भी ढूंढा। कापसहेड़ा पुलिस ने 5 लड़के और 9 लड़कियों, 6 पुरुष और 8 महिलाओं को ढूंढा और उनके परिवारों से मिलाया।


इस दौरान, पालम विलेज पुलिस ने 3 नाबालिग और 8 व्यस्क, सागरपुर पुलिस ने 5 नाबालिग, 10 व्यस्क, दिल्ली कैंट पुलिस ने 2 नाबालिग औरर 2 वयस्क, सरोजिनी नगर पुलिस ने 2 पुरुष और 1 महिला को ढूंढा और परिजनों मिलाया। वहीं, एसजे इंक्लेव पुलिस ने 2, किशनगड़ पुलिस ने 5, मानव तस्करी विरोधी इकाई ने 10 और लापता व्यक्ति इकाई ने 13 लापता को पता लगाकर परिवार से मिलाया।
दिल्ली पुलिस ने बताया गया कि बरामद किए गए कई व्यक्ति वर्षों से लापता थे। जुलाई में चलाए गए अभियानों के दौरान पुलिस ने 2020 में लापता हुए 12 वयस्कों, 2021 से लापता एक महिला 2024 के मामलों से जुड़े पांच व्यक्तियों, 2025 से लापता दो व्यक्तियों और 2026 में लापता हुए 104 व्यक्तियों का पता लगाया, जिनमें 41 नाबालिग और 63 वयस्क शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आईआईटी-निफ्ट की साझेदारी से मजबूत होगा हथकरघा क्षेत्र, बुनकरों को मिलेगा तकनीकी सहयोग : डॉ. एम. बीना

आईआईटी-निफ्ट की साझेदारी से मजबूत होगा हथकरघा क्षेत्र, बुनकरों को मिलेगा तकनीकी सहयोग : डॉ. एम. बीना

NEET-PG 2026 की तैयारियों की नड्डा ने की समीक्षा, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा पर जोर

NEET-PG 2026 की तैयारियों की नड्डा ने की समीक्षा, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा पर जोर

भारतीय नौसेना को मिला पांचवां गोताखोरी सहायक पोत, डीएससी ए-24 का कोलकाता में जलावतरण

भारतीय नौसेना को मिला पांचवां गोताखोरी सहायक पोत, डीएससी ए-24 का कोलकाता में जलावतरण

सफदरजंग अस्पताल में दुनिया की पहली रोबोटिक एवी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, भारत ने रचा इतिहास

सफदरजंग अस्पताल में दुनिया की पहली रोबोटिक एवी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, भारत ने रचा इतिहास

क्या आपको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना जरूरी था? जानिए किन टैक्सपेयर्स पर लागू नहीं होती यह डेडलाइन

क्या आपको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना जरूरी था? जानिए किन टैक्सपेयर्स पर लागू नहीं होती यह डेडलाइन

वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर दिल्ली से 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर दिल्ली से 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ से छीना 4 राज्यों का प्रभार, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ से छीना 4 राज्यों का प्रभार, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

यूपी में एआई कैमरों से कांवड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे हो रही निगरानी, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

यूपी में एआई कैमरों से कांवड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे हो रही निगरानी, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

पीएम मोदी करेंगे नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ, देशभर में जुटेंगे एक करोड़ से अधिक युवा

पीएम मोदी करेंगे नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ, देशभर में जुटेंगे एक करोड़ से अधिक युवा