Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय

लद्दाख में हिंसक झड़प दौरान हुई 4 की मौत 70 घायल, लगा कर्फ्यू

24 सितंबर, 2025 07:26 PM

लद्दाख में बुधवार को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। लेह में हुए इस प्रदर्शन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यालय और एक सुरक्षा वाहन में आग लगा दी गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत पूरे लेह में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। अब कोई भी रैली, जुलूस या मार्च बिना लिखित अनुमति के नहीं निकाला जा सकता।

क्यों हुआ ये आंदोलन
यह आंदोलन लेह एपेक्स बॉडी (LAB) की युवा शाखा द्वारा आयोजित किया गया था। मांग है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि क्षेत्र की आदिवासी पहचान, पर्यावरण और संस्कृति की रक्षा हो सके।

लद्दाख, जो पहले जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा था, 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बना था। तब इसका स्वागत किया गया था, लेकिन अब वहां राज्य के दर्जे की मांग तेज हो गई है।

वांगचुक की भूख हड़ताल
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में 15 लोग 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे थे। दो की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वांगचुक ने मंगलवार को अपना अनशन समाप्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन बुधवार को हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने लेह स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर एक सुरक्षा वाहन को आग के हवाले कर दिया। हालात काबू में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

6 अक्टूबर को प्रस्तावित बातचीत
लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के प्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत का नया दौर 6 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। हालांकि, प्रदर्शनकारी बातचीत की तारीख और आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि जनभावनाएं और भूख हड़ताल का प्रभाव लगातार गहराता जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम