Sunday, July 05, 2026
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल Una: चिंतपूर्णी मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज 'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

राष्ट्रीय

लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में किया बड़ा ऐलान

19 अक्टूबर, 2025 09:04 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाया जाए। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन रविवार को जानकीपुरम सेक्टर-एफ में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘लखनऊ के विकास के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है और हमारी पूरी कोशिश है कि लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाया जाए।''

सिंह ने कहा, ‘‘बिना ईश्वर की मर्जी के कुछ नहीं होता। हम सांसद रहें या न रहें, लेकिन लखनऊ के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कायम रहेगी। दुनिया के कई देशों में लखनऊ नाम के शहर हैं। चार दिन पहले मैं ऑस्ट्रेलिया से लौटा हूं, वहां भी लखनऊ है। लेकिन मैं चाहता हूं कि यह हमारा लखनऊ विश्वस्तर का बने।'' उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के विकास की जहां तक बात है, जितना संभव हो सका है, मैंने करने की कोशिश की है। आज मैं जो भी काम कर पा रहा हूं, वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के आशीर्वाद से संभव हो रहा है।''

इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय का लोकार्पण किया, साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का डिविजट माध्यम से अनावरण भी किया। राजनाथ सिंह ने कहा, "लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का कारखाना स्थापित हो चुका है, जो शहर के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह सामुदायिक केंद्र हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाया गया है, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन है।

एचएएल करिश्माई कार्य कर रहा है और तीन दिन पहले नासिक में एचएएल की इकाई ने 4.5 जेनरेशन का फाइटर प्लेन तैयार किया है, जिसका उद्घाटन मैंने किया है।'' राजनाथ सिंह ने कहा कि शादी-विवाह और अन्य उत्सवों में स्थान की समस्या को देखते हुए उन्होंने संकल्प लिया है कि अपने संसदीय क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सामुदायिक केंद्र बनवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमारी कोशिश है कि लखनऊ में ऐसा एक भी पार्क न बचे जहां ओपन जिम की व्यवस्था न हो।''

सिंह ने हवाई सेवा, रेल यातायात और परिवहन सेवा के लिए अपने प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। बाद में उन्होंने ‘एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘आज लखनऊ में यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ लोकसभा से जनप्रिय सांसद आदरणीय राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में एलडीए द्वारा आयोजित पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी की निर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं सामुदायिक केंद्र तथा पुस्तकालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।'' 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर