Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

लंदन में रखी गई अवतार 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग:फिल्म देखकर लोगों ने कहा- ऐसी फिल्म लाइफ में नहीं देखी, जेम्स कैमरून को सलाम

08 दिसंबर, 2022 12:21 PM

जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म अवतार 2 16 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज को तैयार है। रिलीज से पहले लंदन में प्रेस मेंबर्स और क्रिटिक्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। अब रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को देखने के बाद वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये फिल्म पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बेहतर और बड़ी है। सबका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए विजुअल इफेक्ट्स और वीएफएक्स देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। वहां मौजूद क्रिटिक्स का कहना है कि बाकी के फिल्म मेकर्स को जेम्स कैमरून की फिल्म मेकिंग से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

फिल्म की जबरदस्त तारीफ हो रही

अवतार 2 को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ किए नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- 'जेम्स कैमरून ने दिखा दिया कि फिल्म मेकिंग कैसे की जाती है।' वहीं एक ने लिखा- 'मैंने टेक्निकल प्वाइंट ऑफ व्यू से इससे बेहतर फिल्म कभी नहीं दिखी।' जेम्स कैमरून पर कभी शक नहीं करना चाहिए। वहीं एक ने लिखा- 'अवतार 2 अपने पहले पार्ट से कहीं बेहतर है और साथ में इमोशनल भी। मूवी मेकिंग से लेकर स्टोरी टेलिंग तक हर चीज अद्भुत है।'

16 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी अवतार-2

बता दें कि अवतार-2 16 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो जाएगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी पहले ही स्टार्ट हो चुकी है। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। ऑडियंस के लिए ये एक बिल्कुल नया अनुभव जैसा होगा। फिल्म का बजट भी दो हजार करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

अवतार के पहले पार्ट ने 19 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो गए हैं कि लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है। इस फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग जैसे एक्टर्स नजर आए थे। अवतार-2 में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है जिसमें टाइटैनिक फेम केट विंसलेट और क्लिफ कर्टिस भी नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा