Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'

05 दिसंबर, 2025 06:36 PM

मुंबई : एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को इस साल रिलीज हुए 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर इस फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े सम्मानों में से एक मिला है।

लंदन के मशहूर लीसेस्टर स्क्वायर में 'सीन्स इन द स्क्वायर' स्टैच्यू ट्रेल में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण किया गया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को यह सम्मान मिला है।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास पल की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन भी दिया। तस्वीरों के साथ 'डीडीएलजे' के 'राज' ने लिखा, "बड़े-बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा। लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करके बहुत खुश हूं। डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने का जश्न।"

'किंग खान' ने खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "बहुत खुशी की बात है कि 'डीडीएलजे' पहली भारतीय फिल्म है, जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया। इसे मुमकिन बनाने के लिए यूके में सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर आप लंदन में हों तो 'राज' और 'सिमरन' से जरूर मिलें। हम चाहेंगे कि आप 'डीडीएलजे' के साथ और भी यादें बनाएं।

वहीं, स्टैच्यू में शाहरुख (राज) और काजोल (सिमरन) आइकॉनिक पोज में हैं। सीन्स इन द स्क्वायर में हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे जैसे हैरी पॉटर, बॅटमैन, मिस्टर बीन, और लॉरेल एंड हार्डी की स्टैच्यू पहले से हैं। अब इसमें राज-सिमरन की जोड़ी भी शामिल हो गई है। यह जगह लंदन घूमने आने वाले हर टूरिस्ट के लिए फेवरेट स्पॉट में से एक है।

डीडीएलजे, 20 अक्टूबर 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहरुख और काजोल के साथ अनुपम खेर, मंदिरा बेदी, फरीदा जलाल, अमरीश पुरी, परमीत सेठी, अचला सचदेव, ललित तिवारी, हिमानी शिवपुरी समेत अन्य एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास