Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

रूह बाबा के बाद अब पौराणिकता की ओर कार्तिक आर्यन

01 नवंबर, 2025 07:28 PM

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3 की पहली वर्षगांठ पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘भूल भुलैया 3’ के सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद युवा सितारों में से एक बन चुके कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म की पहली वर्षगांठ पर अपने करियर का एक नया सिनेमाई अध्याय शुरूते हुए अपनी नई क्रीचर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

कार्तिक आर्यन ने आज सुबह ही अपने दर्शकों को यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की मुहूर्त शॉट की झलकियों के साथ साझा की है। इसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते हुए नजऱ आ रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान सब कुछ कह रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागजिला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। चोदह अगस्त 2026। ‘नागज़िला’, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत एक जॉनर-बेंडिंग एंटरटेनर है, जिसमें रोमांचक क्रिएचर थ्रिल्स को कार्तिक आर्यन की पहचान बन चुके ह्यूमर और आकर्षण के साथ जोड़ा गया है। ‘भूल भुलैया 3’ में रहस्यमय और गंभीर रूह बाबा का किरदार निभाने के बाद अब कार्तिक एक ऐसी अनोखी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जो पौराणिकता, शरारत और धमाकेदार मनोरंजन से भरी हुई है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इस साल 31 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह अनुराग बसु की एक संगीतमय प्रेम कहानी में भी नजऱ आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास