Monday, June 29, 2026
BREAKING
'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

बाज़ार

रुपया चार पैसे टूटकर 88.79 प्रति डॉलर पर

10 अक्टूबर, 2025 07:23 PM

डॉलर की मज़बूत मांग और भारत-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित रहने से बृहस्पतिवार को रुपया मामूली नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते हुए अपने सर्वकालिक निचले स्तर के आसपास मंडराता रहा और अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 88.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर-रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि वित्तपोषण की दिक्कत के कारण कुछ विभागों में कामकाज ठप होने यानी ‘शटडाऊन' के बीच अमेरिका से आर्थिक आंकड़ों की अनुपस्थिति भी गिरावट का कारण बन सकती है। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 88.76 पर खुला और 88.79 के दिन के कारोबार के निचले स्तर और 88.74 के उच्चस्तर तक गया। अंततः यह डॉलर के मुकाबले 88.79 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है। 30 सितंबर को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.80 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक (मुद्रा और जिंस) अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘मज़बूत डॉलर और आयातकों की मांग ने रुपए पर दबाव डाला। हालांकि, घरेलू बाज़ारों में मज़बूती और कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात आई गिरावट ने हानि को कम किया। भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की खबरों ने भी रुपए को सहारा दिया।'' 

चौधरी ने कहा कि सकारात्मक घरेलू बाज़ारों और अमेरिकी सरकार के बंद के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं के कारण रुपए के थोड़े सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है। चौधरी ने कहा कि हालांकि, मज़बूत डॉलर और भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार तनाव से तेज़ी पर लगाम लग सकती है। वित्तपोषण की दिक्कत के कारण कुछ विभागों में कामकाज ठप होने के बीच अमेरिका से आर्थिक आंकड़ों की अनुपस्थिति भी थोड़ी मज़बूती का कारण बन सकती है क्योंकि रुपया सर्वकालिक निचले स्तर के आसपास बना हुआ है।'' इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मज़बूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.01 प्रतिशत बढ़कर 98.92 पर कारोबार कर रहा था। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 398.44 अंक उछलकर 82,172.10 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135.65 अंक चढ़कर 25,181.80 पर बंद हुआ। इस बीच, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 81.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार