Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

रीता फारिया ने उधार के कपड़ों में रचा इतिहास, बनी भारत की पहली मिस वर्ल्ड

17 नवंबर, 2025 07:26 AM

मुंबई 17 नवंबर 1966 को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं। उस दिन पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई थी। मिस वर्ल्ड बनना किसी भी महिला के लिए सपना होता है, लेकिन रीता फारिया की कहानी इसे और खास बनाती है, क्योंकि उन्होंने प्रतियोगिता में जाते समय दोस्तों से साड़ी और स्विमसूट उधार लिए थे और सिर्फ तीन पाउंड के साथ लंदन की यात्रा की थी।

रीता फारिया का जन्म 23 अगस्त 1943 को मुंबई के माटुंगा इलाके में हुआ था। उनके माता-पिता गोवा से मुंबई आए थे। बचपन से ही रीता पढ़ाई में तेज थीं और खेल-कूद में भी सक्रिय रहीं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की। लंबा कद और आकर्षक चेहरे को देख दोस्त अक्सर सलाह देते थे कि उन्हें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहिए।

दोस्तों की सलाह पर रीता ने मिस बॉम्बे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। मिस बॉम्बे बनने के बाद रीता ने 1966 में ईव्स वीकली मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब जीतकर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाया।

जब रीता को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेना था, तब उनके पास न पासपोर्ट था, न महंगे कपड़े और न ही कोई प्रोफेशनल मेकअप किट। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपने दोस्तों से साड़ी और स्विमसूट उधार लेकर सिर्फ तीन पाउंड के साथ लंदन यात्रा की। यह उनके आत्मविश्वास और हिम्मत की मिसाल है।

लंदन पहुंचकर उन्होंने प्रतियोगिता में अपने सरल और सादगी भरे अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बेस्ट इन स्विमसूट और बेस्ट इन इवनिंग वियर के खिताब भी जीते। आखिर में उनका नाम मिस वर्ल्ड के तौर पर घोषित हुआ। यह उनके जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया और पूरे भारत में इसका जश्न मनाया गया।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद रीता को मॉडलिंग और फिल्मों के कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने अपने असली करियर, यानी डॉक्टरी पर ध्यान दिया। उन्होंने मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन के कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के डबलिन में जाकर मेडिकल प्रैक्टिस शुरू की और लोगों की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया।

1971 में रीता ने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में बस गए। उनके दो बच्चे हैं, डीर्ड्रे और एन मैरी। उनके पांच पोते-पोतियां भी हैं। परिवार के साथ उनकी जिंदगी शांत और खुशहाल है।

रीता ने 1998 में ब्यूटी प्रतियोगिता में जज के रूप में वापसी की। वह फेमिना मिस इंडिया और कुछ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिताओं में जज रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर