Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी • ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी • इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता • नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए • यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप • अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस • एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला • मार्केट आउटलुक: महंगाई डेटा, कच्चा तेल और बॉल्ड यील्ड से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल • तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद • रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

राष्ट्रीय

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

11 अक्टूबर, 2026 03:44 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए पहुंचे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार को एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया था। कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद तीनों को इस शर्त के साथ रिहा कर दिया गया है कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे। एक दिन के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट में रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तीनों सीजेपी नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। आपका बता दें कि निवारक निरोध (Preventive Arrest) कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि अपराध की आशंका से हिरासत में लिया जाना होता है। संभावित अपराध को टालने के लिए इस तरह की कार्रवाई होती है। अभिजीत दीपके और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।

सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे अब विरोध प्रदर्शन की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा दावा किया कि छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों समेत 15,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। शिंदे ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजकों सौरव दास तथा आशुतोष रांका की हिरासत के बारे में भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने के 12 घंटे बाद भी तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने रविवार को जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है और कहा है कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता वह पीछे नहीं हटने वाले हैं।

पत्रकारों को हिरास में लेने पर भड़के संगठन
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) और इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स (आईडब्ल्यूपीसी) समेत चार पत्रकार संगठनों ने प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग कर रहे कई पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने और उन्हें परेशान किए जाने की निंदा की।

एक संयुक्त बयान में इन संगठनों ने कहा कि पुलिस ने कई पत्रकारों को उनके प्रेस पहचान पत्र दिखाने के बावजूद हिरासत में लिया और कुछ पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त कर लिए। यह बयान पीसीआई, आईडब्ल्यूपीसी, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (डीयूजे) और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की दिल्ली इकाई ने जारी किया।

मुंबई में भी प्रदर्शन का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को मुंबई में भी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। अजिंक्य शिंदे ने कहा कि अब तानाशाही के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुंबई में शिवाजी पार्क के टी जंक्शन पर आज शाम को 4 बजे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करके बड़ी गलती कर दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी