Thursday, April 30, 2026
BREAKING
विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं महाराष्ट्र: नागपुर में RSS मुख्यालय और स्मृति मंदिर पर 'रेडिएशन' अटैक की धमकी जम्मू-कश्मीर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 10 साल बाद और कई संघर्षों के बाद संभावना सेठ के घर आई खुशखबरी, दी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ गुजरात पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी हुए मोबाइल रिकवर करने में देश में तीसरे नंबर पर पहुंची सांस लेने में दिक्कत से ब्रोंकियल इन्फेक्शन तक, श्वसन क्रिया सुधारने में कपालभाति कारगर जड़ी-बूटियों का संतुलित मिश्रण 'बुकनू', पाचन तंत्र के लिए वरदान से कम नहीं रिजेक्शन की वजह से खुली अनुष्का शर्मा की किस्मत, ऐसे मिला 'रब ने बना दी जोड़ी' में तानी का किरदार गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

मनोरंजन

रिजेक्शन की वजह से खुली अनुष्का शर्मा की किस्मत, ऐसे मिला 'रब ने बना दी जोड़ी' में तानी का किरदार

30 अप्रैल, 2026 01:10 PM

मुंबई : कहते हैं कि जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है। रिजेक्शन को लेकर हिंदी सिनेमा में कई कहानियां है।

रिजेक्शन की वजह से अभिनेता और अभिनेत्रियों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए रिजेक्शन वरदान साबित हुआ। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि मल्टीपल रिजेक्शन की वजह से ही अनुष्का शर्मा को पर्दे पर पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था।

1 मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी क्योंकि अभिनेत्री आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। अनुष्का पत्रकारिता और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी और यही कारण था कि उन्होंने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान भी उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा लेकिन पहली फिल्म साइन करने से पहले लगभग 1 महीने में उन्हें चार बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

अनुष्का का फिल्मों में आने का इरादा नहीं था लेकिन वे विज्ञापन के लिए ट्राई कर रही थीं। विज्ञापन के ऑडिशन को क्रैक कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। फाइनल ऑडिशन में भी उन्हें हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, और जब उन्होंने पहली बार 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तब भी उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगता था कि यहां भी रिजेक्शन का सामना ही करना पड़ेगा।

खुद अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया था कि ऑडिशन के दौरान वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी और बिना मेकअप और बालों को संवारे ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए पहुंच गई थी। कुछ दिन बात आदित्य चोपड़ा की टीम की तरफ से फोन आया कि आपको फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया गया है लेकिन तब भी उन्हें लग रहा था कि अब फाइनल में पहुंचकर निकाल देंगे लेकिन हुआ उसका उल्टा।

अभिनेत्री को फिल्म के लिए साइन किया और उसके पीछे की वजह थी रिजेक्शन। दरअसल आदित्य चोपड़ा को ऐसे नए चेहरे की तलाश थी, जिसे स्क्रीन पर कम ही देखा गया हो। अनुष्का ने खुद बताया कि अगर उन्हें विज्ञापन में रिजेक्शन नहीं मिला होता तो उनके साथ इतनी बड़ी फिल्म नहीं लगती।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

10 साल बाद और कई संघर्षों के बाद संभावना सेठ के घर आई खुशखबरी, दी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़

10 साल बाद और कई संघर्षों के बाद संभावना सेठ के घर आई खुशखबरी, दी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', क्या तोड़ पाएगी 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', क्या तोड़ पाएगी 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

‘महावतार परशुराम’ को लेकर बोले डायरेक्टर अश्विनी कुमार- अधर्म के विनाश के लिए शस्त्र उठाना जरूरी

‘महावतार परशुराम’ को लेकर बोले डायरेक्टर अश्विनी कुमार- अधर्म के विनाश के लिए शस्त्र उठाना जरूरी

निर्मित कौर अहलूवालिया के नए फ्रिंज हेयर लुक ने मचाई हलचल

निर्मित कौर अहलूवालिया के नए फ्रिंज हेयर लुक ने मचाई हलचल

71 की उम्र में अनुपम खेर की फिटनेस कर देगी हैरान, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

71 की उम्र में अनुपम खेर की फिटनेस कर देगी हैरान, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी

यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी

हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार

हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार

श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली'

श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली'

टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

'छोटी सी गलती की भी गुंजाइश नहीं', हैदराबादी लहजा सीखने के लिए हंसिका मोटवानी ने की घंटों प्रैक्टिस

'छोटी सी गलती की भी गुंजाइश नहीं', हैदराबादी लहजा सीखने के लिए हंसिका मोटवानी ने की घंटों प्रैक्टिस