Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

19 अगस्त, 2026 08:26 PM

नई दिल्ली : रिजिजू ने पलटवार किया है। रिजिजू ने कहा कि नागरिकों की जान और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और मौजूदा सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधने के बाद संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेनविभिन्न आंदोलनों के दौरान अधिकतम संयम बरता है। रिजिजू ने राहुल गांधी के एक्स पोस्ट के जवाब में कांग्रेस शासन के दौरान आंदोलनों और प्रदर्शनों पर हुई पुलिस फायरिंग की कई घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई आपराधिक तत्वों द्वारा स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश के बावजूद सरकार की कार्रवाई में किसी की जान नहीं गई। रिजिजू ने कांग्रेस शासन के दौरान हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनमें मिजोरम में भारतीय नागरिकों पर वायुसेना के इस्तेमाल से लेकर विभिन्न राज्यों में आंदोलनों के दौरान पुलिस फायरिंग तक के मामले शामिल हैं।

उन्होंने जिन प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया, उनमें 1969 का तेलंगाना आंदोलन शामिल है। रिजिजू के अनुसार, ऐतिहासिक विवरणों में इस आंदोलन के दौरान 369 लोगों की मौत का उल्लेख मिलता है, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की थी और कई लोग पुलिस फायरिंग में मारे गए थे।
उन्होंने 1976 के तुर्कमान गेट विध्वंस और पुलिस फायरिंग का भी जिक्र किया। रिजिजू ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुई इस घटना में मौतों का आंकड़ा विवादित है। पुलिस ने छह मौतों की पुष्टि की थी, जबकि अन्य विवरणों में मृतकों की संख्या 20 या उससे अधिक बताई गई।

इसके अलावा उन्होंने 1976 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नसबंदी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन, 1972 के पंजाब के मोगा आंदोलन, 1973-74 के गुजरात नव निर्माण आंदोलन, 1998 के मध्य प्रदेश के मुलताई किसान आंदोलन, 2007 के आंध्र प्रदेश के मुदिगोंडा भूमि आंदोलन, 2010 के सोमपेटा पुलिस फायरिंग, 2011 के काकापल्ली पुलिस फायरिंग और 2011 के महाराष्ट्र के जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना विरोध प्रदर्शन का उल्लेख किया।
रिजिजू के मुताबिक, जैतापुर में 18 अप्रैल 2011 को प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पुलिस फायरिंग से जुड़ी ऐसी कई अन्य घटनाएं भी हुई हैं।

रिजिजू ने अपने पोस्ट में कहा कि इन घटनाओं से कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न आंदोलनों और प्रदर्शनों में हुई पुलिस कार्रवाई तथा मौतों का एक लंबा सिलसिला सामने आता है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने सभी आंदोलनों के दौरान अधिकतम संयम बरता है।
इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी