Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

18 मई, 2026 04:32 PM
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रभावी नेतृत्व केवल किसी पद पर आसीन होना नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर चलना, समाज की आवश्यकताओं को समझना और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनना है।
राज्यपाल ने गत सायं जम्मू में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 द्वारा आयोजित क्लब लीडरशिप लर्निंग सेमिनार को संबोधित करते हुए जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी उपस्थिति सेवा, नेतृत्व और सामाजिक समर्पण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 
रोटरी इंटरनेशनल के मार्गदर्शक सिद्धांत ‘सर्विस एबव सेल्फ’ की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानव सेवा के लिए समर्पित एक वैश्विक आंदोलन है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आपदा राहत और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में रोटरी के योगदान को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में सामाजिक संगठनों और स्वैच्छिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोटरी जैसे संगठन समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तभी व्यापक और सार्थक परिवर्तन संभव होता है।
 
राज्यपाल ने देश के सामने मौजूद सामाजिक चुनौतियों जैसे नशा सेवन, पर्यावरण असंतुलन, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और युवाओं में बढ़ती सामाजिक दूरी का उल्लेख करते हुए कहा कि केवल सरकारी प्रयास इन समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है।
 
युवा पीढ़ी से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार क्षमता का उपयोग करने का आह्वान किया।
 
रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच अभियान, स्वच्छता अभियान, शैक्षिक सहयोग, पौधरोपण अभियान और आपदा राहत कार्य जैसी रोटरी क्लब की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करे।
 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई अपील का समर्थन करते हुए राज्यपाल ने नागरिकों से दैनिक जीवन में ईंधन बचत की आदत अपनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, निजी वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करने, ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन बंद रखने तथा कार पूलिंग अपनाने का आग्रह किया।
 
राज्यपाल ने कहा कि ईंधन बचाना केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य भी है, जो देश के आयात बोझ और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी रोटरी क्लबों से ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया और कहा कि करोड़ों परिवारों द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी देश की ऊर्जा सुरक्षा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री देशवासियों से कोई आह्वान करते हैं, तो हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उसे चरितार्थ करने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने सामूहिक प्रयास और नागरिक चेतना को एक विकसित एवं जिम्मेदार समाज की पहचान बताया।
 
राज्यपाल ने रोटरी क्लब जम्मू, तवी और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन अनिल सिंघल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अविनाश महेन्द्रू, विशेष अतिथि पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रोटेरियन ए.एस. वेंकटेश, मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन शशांक रस्तोगी तथा सेमिनार समन्वयक रोटेरियन आशीष लांगर और गणमान्य उपस्थित थे।
 
 

 

 
 
 
 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू