Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

22 जुलाई, 2026 11:52 AM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “हिमालय की चोटियों से हिन्द महासागर की लहरों तक, ‘तिरंगा’ हम सभी की आत्मा, अस्मिता, अखंडता और एकात्मता का श्रेष्ठतम प्रतीक है। हम सब मिलकर अपने तिरंगे के मान और सम्मान तथा देशभक्ति की भावना बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं। आप सभी को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे गौरव का प्रतीक, हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमें विकास, समृद्धि और शांति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं।” केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला, वीरों को हरसाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा।। सभी देशवासियों को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती के गौरव का प्रतीक, हमारे प्राणों से प्यारा ‘तिरंगा’ सदैव हम सबको एकता, अखंडता और सौहार्द के सूत्र में पिरोकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का अमर प्रतीक है। आइए, इस गौरवशाली ध्वज के सम्मान की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों का गौरवशाली प्रतीक है। यह हमें त्याग, साहस, शांति, प्रगति और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, तिरंगे की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस’ की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ भारत की एकता, संप्रभुता, अखंडता, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। आइए, इस पावन अवसर पर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। आइए, इसके सम्मान और राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को सदैव सुदृढ़ बनाए रखें।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। आइए, तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव बनाए रखें।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आज ही के दिन हमारे गौरवमयी तिरंगे को देश के संविधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया था। आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।” गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा, “हर रंग में राष्ट्रभक्ति, हर लहर में भारत का गौरव। राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस की शुभकामनाएं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी