Saturday, August 29, 2026
BREAKING
'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क हरियाणा में ठप हो सकती है आयुष्मान योजना, 480 अस्पतालों की चेतावनी... जानिए वजह हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हरियाणा ने रचा इतिहास: 15 लाख पौधे लगाने का टारगेट पूरा, HALSA का मेगा अभियान सफल CM सैनी के नूंह दौरे से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट Shimla: लोग दवाओं व इलाज के अभाव में गंवा रहे जान : जयराम Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम Una : 52 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

29 अगस्त, 2026 06:22 PM

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि तथा ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आइए, खेल को जीवन का संस्कार, अनुशासन को अपनी पहचान और तिरंगे की आन-बान-शान को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं। यही मेजर ध्यानचंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यही ‘विकसित भारत’ की सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी युवा शक्ति का आधार बनेगा।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हॉकी के जादूगर, महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उनका जीवन खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की प्रेरक मिसाल है। राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिवस खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प को सुदृढ़ बनाता है। मध्य प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा, “मेजर ध्यानचंद जी का जीवन साधना, अनुशासन और राष्ट्रगौरव की अद्भुत प्रेरणा है। अपने असाधारण खेल कौशल से उन्होंने भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया और आने वाली पीढ़ियों को बड़े लक्ष्य, कठोर परिश्रम और विजय का मंत्र दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेरा यही आग्रह है कि खेल हमारे जीवन का संस्कार बने, हमारे युवाओं का आत्मविश्वास बने और भारत की नई शक्ति बने। हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ें, नए कीर्तिमान रचें और तिरंगे का गौरव निरंतर बढ़ाते रहें।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अद्भुत खेल कौशल, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देता है। सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले, ‘हॉकी के जादूगर’ एवं पद्म भूषण से सम्मानित महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। आइए, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “फिट इंडिया, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत! समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के 7 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘फिट इंडिया’ अभियान ने स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शुरू हुआ यह अभियान आज करोड़ों देशवासियों को स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित कर रहा है।” उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी प्रतिभा ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया और खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार सरकार की पहल से सुरक्षित नागपुर रवाना

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

नेपाल: भारत ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भेजी

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

दिल्ली -एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

पहले कम्युनिस्टों और फिर तृणमूल ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देशविरोधी सोच पैदा की : सीएम सुवेंदु अधिकारी

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

'कृष्ण चेतना' विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी