Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, मिशन की उपलब्धियों की सराहना

19 जून, 2026 05:40 PM

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन स्वास्थ्य क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण चुनौती से निपटने की दिशा में सार्थक प्रयास है। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। नवजात शिशुओं से लेकर 40 वर्ष तक की आयु के सात करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जो दुनिया में आनुवंशिक रोगों की जांच-परख की सबसे बड़ी पहलों में से एक है।

स्क्रीनिंग अभियान की बड़ी उपलब्धियां
राष्ट्रपति ने कहा कि मिशन मोड में किए गए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान के परिणामस्वरूप अब तक लगभग 2.5 लाख लोगों में सिकल सेल संबंधी रोग की पहचान की जा चुकी है। इसके अलावा 20 लाख से अधिक वाहकों (कैरियर) को भी चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वाहकों की पहचान इस बीमारी से जुड़ी चुनौतियों को समझने और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

केंद्र और राज्यों के प्रयासों की सराहना
द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल रोगियों और वाहकों की पहचान के साथ-साथ उनकी समुचित स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2025 तक चले “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के दौरान चार लाख से अधिक महिलाओं की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो इस समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान है।

‘सिकल मित्र’ पहल का किया उल्लेख
राष्ट्रपति ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर “सिकल मित्र” पहल शुरू की थी। इस पहल के तहत जागरूकता बढ़ाने और रोगियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया है।

2047 से पहले लक्ष्य हासिल करने का भरोसा
राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी राज्यों के संयुक्त प्रयासों और सक्रिय भागीदारी से भारत वर्ष 2047 से काफी पहले ही सिकल सेल संबंधी रोगों के उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह