Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज करेंगी यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण

01 जुलाई, 2025 01:41 PM

उत्तर प्रदेश को आयुष चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मंगलवार को गोरखपुर में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। यह विश्वविद्यालय भटहट क्षेत्र के पिपरी गांव में 52 एकड़ भूमि पर 267.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस विश्वविद्यालय की आधारशिला 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रखी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

हालांकि, इस विश्वविद्यालय में आयुष ओपीडी की शुरुआत पहले ही 15 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जा चुकी है। वर्तमान में यहां आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धतियों के तहत रोजाना लगभग 300 मरीज परामर्श ले रहे हैं। अब तक लगभग 1.25 लाख मरीज यहां आयुष चिकित्सकों से इलाज ले चुके हैं। लोकार्पण के बाद यहां इनडोर सेवा (आईपीडी), ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और पंचकर्म जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। वहीं 28 कॉटेज वाला आधुनिक पंचकर्म केंद्र भी लोगों के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा।

इस विश्वविद्यालय के शुरू होने से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आसपास के गांवों के लोग जड़ी-बूटियों का संग्रह कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे, वहीं किसान औषधीय पौधों की खेती से अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। यह विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश में आयुष आधारित चिकित्सा और हेल्थ टूरिज्म का केंद्र बनकर उभरेगा। राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी 98 सरकारी व निजी आयुष कॉलेजों का नियमन अब इसी विश्वविद्यालय के माध्यम से किया जाएगा। इससे शिक्षा व्यवस्था में समन्वय और गुणवत्ता में सुधार आएगा।

गोरखपुर अब उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो जाएगा जहां चार विश्वविद्यालय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और अब महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित फॉरेस्ट्री विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह संख्या पांच हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति