Thursday, April 16, 2026
BREAKING
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के पहले चरण के विकास कार्य 15 मई तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मृतक पी.आर.टी.सी. कंडक्टर के परिवार को 40 लाख रुपये का बीमा चेक भेंट वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक मुंबई आतंकी नेटवर्क केस में महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में नीट एस्पिरेंट से 8 घंटे पूछताछ दिल्ली में आज से पहले चरण के लिए शुरू होगी जनगणना

मनोरंजन

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

16 अप्रैल, 2026 11:22 AM

मुंबई : रामायण महाकाव्य पर आधारित कई फिल्में, धारावाहिक और नाट्य प्रस्तुतियां समय-समय पर बनती रही हैं। हर युग, हर पीढ़ी इस अमर कथा को अपने दृष्टिकोण, अपनी संवेदनाओं और अपनी तकनीकी क्षमताओं के साथ प्रस्तुत करती रही है। इसी कड़ी में नितेश तिवारी जल्द ही 'रामायण' लेकर आ रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) अहम किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार यश ने सिनेमा कोन 2026 में फिल्म के बारे में बात की और रामायण की यूनिवर्सल अपील पर जोर दिया। यश ने कहा, "रामायण में एक ऐसा तत्व है, जो लंबे समय तक आपके साथ रहता है। यही कारण है कि यह कहानी इतने लंबे समय से कायम है। यह सीमाओं से परे जाकर, लगभग संस्कृतियों से ऊपर उठकर लोगों के दिलों में बसी है। इसमें बहुत यूनिवर्सल बात है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज की आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर इसे देखना दर्शकों के लिए और भी अच्छा अनुभव होगा। दर्शक इसे सचमुच आत्मसात कर सकेंगे और ठीक वैसे ही आनंद ले सकेंगे, जैसा इस कहानी को देखने का असली मकसद है।"

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्सटर मिंड क्रिएशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जो रामायण की पौराणिक कहानी को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करेगी।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह दोनों संगीतकारों के बीच क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग है। इसके अलावा, हॉलीवुड के प्रमुख स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नॉटरी और गाइ नॉरिस ने फिल्म में भगवान और राक्षसों के बीच होने वाले युद्ध के लिए कोरियोग्राफी की है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज