Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

रामपुर में सरकारी नर्सिंग संस्थान में 19 छात्राएं टीबी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

03 मई, 2026 04:31 PM

शिमला जिला के एक सरकारी जीएनएम स्कूल में छात्राओं के टीबी से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। ये घटना रामपुर के खनेरी अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की है। यहां पढ़ रही आधा दर्जन बेटियों को टीबी होने की पुष्टि एसडीएम रामपुर की जांच रिपोर्ट में भी हो गई थी। इसके बावजूद अब तक स्थितियों में सुधार नहीं किया गया। इस जीएनएम स्कूल को निदेशक चिकित्सा शिक्षा चला रहे हैं, जो आजकल विदेश दौरे पर हैं। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी ने एक बेनाम ई-मेल में आई शिकायत के बाद इस संस्थान में छापा मारा था। इसके बाद इसकी कार्यवाहक प्रिंसीपल से जवाब मांगा गया था और इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय और स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय को भी भेजी थी। एसडीएम ने जब छात्रों से बात की थी, तो भी दो से चार छात्रों में इस तरह के संक्रमण की बात सामने आई थी। इन छात्राओं के लिए दवाई शुरू कर दी गई थी।

 

इसके बाद कुछ और छात्राओं में संक्रमण हुआ। इसकी एक वजह यह थी कि एक कमरे में 10-10 बेड लगाए गए हैं और उनके चलने के लिए भी स्थान नहीं है। जांच में कई अनियमित्ताएं सामने आने के बाद भी प्रबंधन ने इस मामले को दबाने का कोशिश की। अब प्रशिक्षु नर्सों के परिजनों का आरोप है कि संस्थान में पौष्टिक भोजन की कमी और अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण छात्राएं बीमार हुर्ईं हैं। प्रबंधन ने छात्राओं के बीमार होने पर परिजनों को जानकारी नहीं दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। परिजनों को इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलीए जिसके बाद वे रामपुर पहुंचे। शनिवार को बहुत से लोग इस नियम स्कूल में आए थे। इन्होंने कनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. रोशन कौंडल से भी बात की। अस्पताल प्रभारी डा. रोशन कौंडल ने बताया कि नर्सिंग संस्थान में कुछ प्रशिक्षु नर्सों के टीबी सक्रमित होने की बात सामने आई थी, जिनकी दवाई शुरू कर दी गई है।

 

अलग से इंक्वारी की जरूरत
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने भी बताया कि उन्होंने एक बार प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट भेज दी थी। इस मामले में विस्तृत तौर पर अलग से इंक्वारी की जरूरत है। अस्पताल में इलाज को आए टीबी रोगियों
के डाटा से मिलान के बाद ही पूरी बात पता चलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना