Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जीते जानिक सिनर, दूसरे दौर में बनाई जगह: विंबलडन 2026 राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

पंजाब

राणा बलाचौरिया का मर्डर तो बस एक ट्रेलर है! 35 और बाकी हैं... गैंगस्टर डोनी बल का बड़ा खुलासा

18 दिसंबर, 2025 05:56 PM

पंजाब के कबड्डी प्लेयर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के मर्डर केस में बड़े खुलासे हुए हैं। बलाचौरिया का मर्डर करने वाला बंबीहा गैंग का गैंगस्टर डोनी बल मर्डर के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है और मर्डर की वजह बताई है। उसने दावा किया है कि राणा बलाचौरिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। वह हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियली मजबूत कर रहा था। इसीलिए राणा बलाचौरिया का मर्डर हुआ। उसने दावा किया कि लॉरेंस ने क्लब से फिरौती वसूलने के लिए धमकी भरा कॉल किया था।

डोनी बल ने कहा कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का बदला लेने के लिए उसने 35 लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्हें मारा जाएगा। ये खुलासे एक प्राइवेट यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान किए हैं। यहां आपको बता दें कि हालांकि 'पंजाब केसरी' राणा बलाचौरिया की हत्या के बारे में गैंगस्टर डोनी बल के दावों की पुष्टि नहीं करता है।

राणा बलाचौरिया हत्या के मामले में गैंगस्टर डोनी बल के खुलासे
राणा नए खिलाड़ियों पर दबाव डालता था। गैंगस्टर डोनी बल ने कहा कि राणा बलाचौरिया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए नए खिलाड़ियों पर दबाव डालता था। वह हमारे दुश्मनों को मजबूत कर रहा था। इसीलिए उसे मारा गया है। हम उसे नहीं छोड़ेंगे जो हमारे दुश्मनों को मजबूत करेगा। राणा हमें नुकसान पहुंचा रहा था, हमने उसे नुकसान पहुंचाया। राणा बलाचौरिया को कबड्डी खिलाड़ियों को न दबाने का मैसेज भेजा गया था लेकिन उसने नहीं माना। राणा न तो कबड्डी खिलाड़ी था और न ही प्रमोटर, वह जग्गू और लॉरेंस के लिए काम कर रहा था। वह उनके आदेश पर खिलाड़ियों को दबाता था। ढाई महीने पहले लॉरेंस से एक क्लब मालिक को फोन किया था कि हमारा हिस्सा रख लो, मेरा आदमी तुमसे पैसे ले लेगा।

गैंगस्टर डोनी बाल ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले एक पंजाबी सिंगर कनाडा में गोल्डी बराड़ से मिला था। उसने कहा कि सरकार को इस बारे में पता था, फिर भी मूसेवाला की सिक्योरिटी क्यों कम की गई? मूसेवाला के कथित मैनेजर शगनप्रीत के बारे में बाल ने कहा कि वह मेरे करीबी संपर्क में था। वह मुझसे फोन पर बात कर रहा था। लकी पटियाल का इसमें कोई हाथ नहीं है। मूसेवाला को मारने वालों के चक्कर में 35 लोगों को मारना है।

गैंगस्टर डोली बाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार कहती है कि गैंगस्टर दूसरी सरकारों ने बनाए हैं, हम उन्हें खत्म कर रहे हैं। फिर जग्गू भगवानपुरिया को बटाला उपचुनाव के लिए रिमांड पर क्यों लाया गया। उसे रेड बुल क्यों पिलाई गई। तरनतारन उपचुनाव के बाद उसे क्यों छोड़ा गया? उसे रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया? उसने बताया कि उसे जेल में जग्गू भगवानपुरिया को पिज्जा और KFC मिलता है। गैंगस्टर डोनी बल ने कहा कि मोहाली पुलिस ने जिस अशप्रीत को मर्डर का मास्टरमाइंड बताकर गिरफ्तार किया है, वह मेरा दोस्त है लेकिन उसने कभी मेरे लिए काम नहीं किया। मैंने तो बस हरपिंदर का नाम सुना है, जो कल यानी 17 दिसंबर को एनकाउंटर में मारा गया। उसका नाम इस केस में डाला गया और उसे मार दिया गया। अगर हम क्राइम कर रहे हैं, तो पुलिस क्या कर रही है?"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल