Monday, August 17, 2026
BREAKING
Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

पंजाब

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कैंपों के तहत 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण: डॉ. बलजीत कौर

17 मार्च, 2026 05:39 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा “साडे बुजुर्ग साडा माण” अभियान के तहत लगाए गए राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच कैंपों के दौरान लगभग 37 हजार बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों को अपना अनमोल धरोहर मानती है और उनकी सुरक्षा तथा सम्मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवारों और समाज की मजबूत नींव हैं, जिनके अनुभव भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार और समाज दोनों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और अपनत्व के साथ जीवन बिताने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाए। “ऐसी पहलों के माध्यम से हम बुजुर्गों के साथ हर चरण पर खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे बताया कि इन स्वास्थ्य कैंपों में आंखों की जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, ऑर्थोपेडिक जांच, ईएनटी चेक-अप, फिजियोथेरेपी और विशेषज्ञों द्वारा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन जैसी सेवाएं प्रदान की गईं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मोतियाबिंद सर्जरी के लिए 1756 पंजीकरण किए गए, जिनमें से 539 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा 1274 कैंसर स्क्रीनिंग, 4863 ऑर्थोपेडिक चेक-अप, 6339 एनसीडी स्क्रीनिंग, 9015 आंखों की जांच, 2593 ईएनटी चेक-अप और 1621 फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

उन्होंने कहा कि ALIMCO के माध्यम से 418 लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए गए और 3014 विजन चश्मे भी वितरित किए गए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि विभाग बुजुर्ग नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रखी जाएंगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित