चंडीगढ़ : राज्य चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/176 और 177 दिनांक 23.10.2026 तथा अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/178 दिनांक 02.11.2026 के अनुपालन में, परिशिष्ट-ए में दिए गए विवरण के अनुसार नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए निम्नलिखित चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम निम्नलिखित अनुसार होगा:
नामांकन पत्र दाखिल करने का पहला दिन: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
अवकाश (इस दौरान कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किया जाएगा):
शनिवार, 14 नवंबर 2026 (बैंक अवकाश)
रविवार, 15 नवंबर 2026
सोमवार, 16 नवंबर 2026 (राजपत्रित अवकाश)
नामांकन पत्र दाखिल करने का दूसरा दिन: मंगलवार, 17 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्र दाखिल करने का तीसरा दिन: बुधवार, 18 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन: गुरुवार, 19 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच: शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि: शनिवार, 21 नवंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
मतदान की तिथि: शनिवार, 28 नवंबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
मतगणना संबंधी निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।
सभी नामांकन पत्रों के साथ निर्धारित शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहा है, तो संबंधित राजनीतिक पार्टी का प्राधिकरण पत्र भी संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों का केवाईसी (के वाई सी) विवरण जिलों की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा। ये चुनाव ईवीएमज़ के माध्यम से करवाए जाएंगे।
इन चुनावों के लिए नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों में 123 मतदान केंद्र, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों में 20 मतदान केंद्र तथा नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों में 7 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इस चुनाव में कुल 1,76,429 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं तथा 15 अन्य मतदाता शामिल हैं।
आयोग द्वारा नगर निगम के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 4,00,000 रुपये तथा नगर परिषदों (क्लास-II) के लिए 2,30,000 रुपये निर्धारित की गई है।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पुनः चुनाव करवाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक निगरानी कमेटी का गठन किया गया है।
आयोग द्वारा इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निगम एवं नगर परिषदों के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने जा रहे हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।