Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

राज्यसभा से 59 सदस्यों को दी विदाई, मजाकिया अंदाज में खरगे देवगौड़ा से बोले- प्रेम हमसे, शादी मोदी से...

18 मार्च, 2026 05:00 PM

संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में आज अप्रैल से जुलाई के बीच अपना कार्यकाल पूरा कर रहे 59 सदस्यों को आज सदन में विदाई दी गई। विदा होने वाले सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और डिप्टी चेयरमैन हरिवंश जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सदन से जा रहे अनुभवी सदस्यों की कमी खलेगी। उन्होंने विशेष रूप से डिप्टी चेयरमैन हरिवंश की प्रशंसा की। पीएम ने कहा कि राज्यसभा एक निरंतर चलने वाली व्यवस्था है, जहाँ नए सदस्य पुराने सदस्यों से सीखते हैं। संकट के समय सदन को संभालने के लिए उपसभापति की भूमिका की सराहना की। पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि रामदास अठावले के व्यंग्य और कविताएं मीडिया के माध्यम से हमें मिलती रहेंगी।

शायराना अंदाज में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने विदाई भाषण में खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। उन्होंने एचडी देवगौड़ा की ओर इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा "देवगौड़ा जी ने प्रेम हमारे साथ किया और शादी मोदी साहब के साथ कर ली।" उन्होंने आगे कहा कि 54 साल के संसदीय जीवन के बाद भी वह आज भी सीख रहे हैं। खड़गे ने सदन की सभ्यता और गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि नेता कभी 'रिटायर' या 'टायर्ड' नहीं होते।

हरिवंश भी हुए भावुक
डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि उनकी दुनिया बहुत छोटी थी, लेकिन जयप्रकाश नारायण और पूर्व पीएम चंद्रशेखर उनके प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया जो उन्हें सार्वजनिक जीवन में लेकर आए। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार से लेकर सदन के उपसभापति तक का सफर उनके लिए ऐतिहासिक रहा है।

विदाई पाने वाले प्रमुख सदस्य
कुल सदस्य: 25 राज्यों के 59 सांसद
दिग्गज चेहरे: मल्लिकार्जुन खड़गे, एचडी देवगौड़ा, हरिवंश, शक्ति सिंह गोहिल, नीरज डांगी और फूलोदेवी नेताम

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई