Monday, August 10, 2026
BREAKING
डेमोक्रेटिक सीनेटर का दावा- ‘युद्ध में हार चुके हैं राष्ट्रपति ट्रंप, लंबा खिंचा तो अमेरिका को होगा भारी नुकसान’ दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू: Har Ghar Tiranga यूक्रेन ने रूस के औद्योगिक शहर को बनाया निशाना, 13 की मौत और 39 घायल आखिरकार बनी सहमति; Haryana में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म...मंत्री अनिल विज से हुई बैठक में लिया फैसला मिलावटखोरों की खैर नहीं...खाद्य सुरक्षा पर हरियाणा सरकार अलर्ट, मानकों से खिलवाड़ पर कार्रवाई का तंत्र मजबूत करने की तैयारी अम्बाला फ्री होल्ड नीति पर अनिल विज का दबाव आया काम, 11 अगस्त को अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री घर से नीट का रिजल्ट देखने गया माता-पिता का इकलौता बेटा नहीं लौटा वापिस, परिवार ने लोगों से की मदद की अपील पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन की अटकलों पर हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान, जानें क्या बोले स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा कड़ी, DGP ने तैयारियों का लिया जायजा

राष्ट्रीय

राज्यसभा में तरुण चुघ बोले- पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा जा रहे हथियार और मादक पदार्थ

10 अगस्त, 2026 06:07 PM

राज्यसभा में सोमवार को भी हंगामा जारी रहा। विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले राज्यसभा में भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशे के बढ़ते अवैध कारोबार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती पंजाब में लंबे समय से नशे का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जिसके चलते राज्य के युवा लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपराध की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। चुघ ने कहा कि अपराध और नशे के कारण पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने अपराध संबंधी वर्ष 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एक ही वर्ष में पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़े 6,060 मामले सामने आए हैं। मादक पदार्थ रखने के मामलों में पंजाब देश में सबसे आगे रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे के अत्यधिक सेवन के कारण पंजाब में एक साल में 89 लोगों की मौत हुई, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 106 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में गोलीबारी, झपटमारी और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार न तो नशे पर लगाम लगा पा रही है और न ही अपराध रोकने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में लगातार हथियार और मादक पदार्थ भेजे जा रहे हैं। चुघ ने कहा कि पंजाब के गांवों और शहरों में नशे का असर गंभीर रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब खतरे में है। उन्होंने पंजाब में बढ़ती हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में लगातार हत्याएं हो रही हैं और धमाके हो रहे हैं। उनके मुताबिक, पंजाब के पुलिस थानों पर करीब 21 बम धमाके हो चुके हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट लांचर से हुए हमले का भी उल्लेख किया।
चुघ ने कहा कि राज्य में हत्या जैसी गंभीर वारदातें लगातार सामने आ रही हैं और अखबार अपराध की खबरों से भरे पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है और इसके चलते राज्य में माफिया का प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने जेलों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज पंजाब की जेलें स्टूडियो बन चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू: Har Ghar Tiranga

दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू: Har Ghar Tiranga

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- 'संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क'