Friday, August 07, 2026
BREAKING
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, छोटी सी गलती से बिगड़ सकती है सेहत भारत में जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 3.28 लाख यूनिट्स पर रही: फाडा एसबीआई का मुनाफा पहली तिमाही में करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए रहा, एनपीए घटा भारत का घरेलू आर्थिक आधार मजबूत, एफपीआई निवेश में आएगी तेजी : जेफरीज भारतीय शेयर बाजार के मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रहे घरेलू निवेशक, एफपीआई की बिकवाली का कम किया दबाव : सेबी नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी' 'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार 'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच 'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत' एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, अनमोल एक्का बने कप्तान

राष्ट्रीय

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

07 अगस्त, 2026 04:57 PM

नई दिल्ली : राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी और उनके बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री से सदन में आकर बयान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभापति की बात का भी सम्मान नहीं किया जा रहा है।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि किस विषय पर कौन मंत्री सदन में जवाब देगा। पक्ष और विपक्ष के बीच हुए इस जबरदस्त टकराव के कारण राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 और फिर सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

दरअसल विपक्ष, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल के उपयोग विरोध कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि जंतर मंतर पर 20 जुलाई को अनुचित तरीके से छात्रों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया और वे गृहमंत्री से इस पर जवाब मांग रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति को संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्री को सदन में आना चाहिए। मुझे और कुछ नहीं कहना। हमने पहले भी यह बात कही थी कि गृह मंत्री सदन में आएं और सदन में आकर बयान दें।

खड़गे का कहना था कि सभापति ने विपक्ष की यह भावना संसदीय कार्य मंत्री तक पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा कि आपने विपक्ष की भावना संसदीय कार्य मंत्री को बता दी थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। आपकी बात को भी मर्यादा नहीं दी जा रही है। यह सदन का अपमान है।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि संसदीय व्यवस्था में यह स्पष्ट नियम है कि जिस विषय से संबंधित मंत्रालय होता है, उसी मंत्रालय का मंत्री सदन में जवाब देता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि किसी मुद्दे पर कौन मंत्री सदन में उपस्थित होगा।

रिजिजू ने कहा, ''गृहमंत्री सुबह से देर रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं, लेकिन सदन में जिस विषय से संबंधित मंत्रालय होता है, उसी मंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वह जवाब दे। विपक्ष यह तय नहीं करेगा कि किस विषय पर कौन मंत्री सदन में आएगा। यह अधिकार विपक्ष का नहीं है और ऐसी परंपरा नहीं है।''

उन्होंने यह भी कहा कि सभापति ने केवल विपक्ष की मांग सरकार तक पहुंचाई थी, कोई निर्देश नहीं दिया था। रिजिजू ने कहा, ''सभापति ने विपक्ष की भावना बताई थी, किसी मंत्री को सदन में आने का निर्देश नहीं दिया था।''

संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के सांसद सदन में हंगामा करने के बाद यहां से चले जाते हैं, जबकि गृह मंत्री सुबह से लेकर देर रात तक संसद में मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि केवल विपक्ष की मांग के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि हर विषय पर गृहमंत्री ही सदन में जवाब दें।

रिजिजू के जवाब के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जोरदार विरोध किया और सदन में कुछ देर तक शोर-शराबा होता रहा। गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर सरकार और विपक्ष अपने-अपने रुख पर कायम रहे, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। इसको देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही एक बार दोबारा शुरू हुई तो संसद में यह हंगामा बरकरार रहा, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार, 10 अगस्त, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- वोट बैंक की राजनीति ने कारीगरों का सम्मान छीना

सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- वोट बैंक की राजनीति ने कारीगरों का सम्मान छीना

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, 'हैंडलूम सेक्टर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का अहम स्तंभ'

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, 'हैंडलूम सेक्टर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का अहम स्तंभ'

गोबरधन योजना से 40 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की होगी बचत, सृजित होंगे 1.5 लाख रोजगार: सरकार

गोबरधन योजना से 40 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की होगी बचत, सृजित होंगे 1.5 लाख रोजगार: सरकार

पीएम मोदी 8 अगस्त को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 8 अगस्त को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

असम: बाढ़ से 15 जिलों के 1.68 लाख लोग प्रभावित, 133 राहत शिविर संचालित

असम: बाढ़ से 15 जिलों के 1.68 लाख लोग प्रभावित, 133 राहत शिविर संचालित

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी