Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रीय

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

30 सितंबर, 2026 01:32 PM

लखनऊ; उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोलते हुए अनुभवी संसदीय नेता प्रो. रामगोपाल यादव के साथ उद्योग और खेल प्रशासन से जुड़े धनराज परिमल नाथवानी को मैदान में उतार दिया है। नाथवानी का नाम सामने आते ही राज्यसभा चुनाव की सियासत में नया मोड़ आ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशियों ने बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। अखिलेश यादव नामांकन के दौरान धनराज नाथवानी के साथ नजर आए। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद रहे। पार्टी ने दोनों नामों की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के जरिए की। धनराज नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, वह 2010 से रिलायंस समूह से विभिन्न भूमिकाओं में जुड़े हैं और वित्त, लेखा, खरीद, मानव संसाधन, कॉरपोरेट अफेयर्स तथा सुरक्षा सहित कई गैर-तकनीकी विभागों में जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक भी हैं। नाथवानी खेल प्रशासन में भी सक्रिय हैं। वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले वह जीसीए के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी प्रोफाइल के अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट में भी उनकी भूमिका रही है। वह गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा, वे द्वारका देवस्थान समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। धनराज नाथवानी के पिता परिमल नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े रहे हैं और राज्यसभा सदस्य भी हैं। धनराज की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी कारोबारी क्षेत्र से जुड़ी है। उन्होंने लंदन के रीजेंट्स बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉरपोरेट लॉ एवं पब्लिक रिलेशंस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ एमबीए किया है।

सपा के दूसरे उम्मीदवार रामगोपाल यादव पार्टी के प्रमुख संसदीय चेहरों में शामिल हैं। लंबे समय से राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले रामगोपाल यादव का नाम सपा के संसदीय मामलों में महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में पार्टी ने एक ओर अनुभवी संसदीय चेहरे को दोबारा मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर उद्योग और खेल प्रशासन से जुड़े नए चेहरे को मौका दिया है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है और उसी दिन मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर एक राज्यसभा सदस्य के निर्वाचन के लिए 37 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी।

सपा के सामने असली चुनौती तीसरी सीट को लेकर है। पार्टी के पास दो उम्मीदवारों को जिताने के लिए आवश्यक संख्या बल मौजूद है, लेकिन तीसरे उम्मीदवार के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। इसी वजह से चुनाव में प्रथम वरीयता के साथ दूसरी और तीसरी वरीयता के मत भी महत्वपूर्ण हो जाएंगे। राज्यसभा चुनाव में विधायक प्राथमिकता के आधार पर मतदान करते हैं। निर्धारित कोटा हासिल करने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया जाता है। किसी उम्मीदवार के अतिरिक्त मत होने की स्थिति में स्थानांतरण और अगली वरीयताओं के मतों की भूमिका भी अहम हो जाती है। यही वजह है कि चुनाव के अंतिम चरण में विधायकों के संख्या बल और उनके मतदान की रणनीति पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी।

सपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने की संभावना पर भी विचार कर रही है। इसके लिए उसे अपने मौजूदा संख्या बल के अलावा अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। पार्टी की रणनीति में पिछले चुनावों में अलग रुख अपनाने वाले विधायकों को फिर से अपने पाले में लाने की कोशिश भी शामिल बताई जा रही है। पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने वाले सपा के कुछ विधायक इस बार भी सियासी गणित का अहम हिस्सा हैं। सपा को उम्मीद है कि इनमें से कुछ विधायक उसके साथ लौट सकते हैं। हालांकि, अंतिम तस्वीर नामांकन की समयसीमा खत्म होने और राजनीतिक दलों की रणनीति स्पष्ट होने के बाद ही सामने आएगी।

वहीं, भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के कारण आठ सीटों के लिए मुकाबले का गणित उसके पक्ष में माना जा रहा है। हालांकि, यदि सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो अतिरिक्त मतों को लेकर दोनों खेमों में राजनीतिक सक्रियता बढ़ना तय है। इस तरह सपा ने रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी के नामों के साथ राज्यसभा चुनाव की शुरुआती तस्वीर तो साफ कर दी है, लेकिन तीसरे उम्मीदवार को लेकर बना सस्पेंस अभी बरकरार है। अब नजर इस बात पर है कि सपा तीसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारती है या नहीं और अगर उतारती है तो उसके लिए जरूरी अतिरिक्त मतों का इंतजाम किस तरह करती है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

पीएम मोदी ने साझा किया गीता का श्लोक, कहा- स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि

पीएम मोदी ने साझा किया गीता का श्लोक, कहा- स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि

‘इको वॉरियर’ पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं का सम्मान, भूपेंद्र यादव ने दिया राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर

‘इको वॉरियर’ पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं का सम्मान, भूपेंद्र यादव ने दिया राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद