Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2 • भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा • हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा • China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच • 'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस • कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है • विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे' • संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह • श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त • भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

राष्ट्रीय

राज्यसभा की 'तीन' से '403' तक पहुंची सपा की नजर, अखिलेश के पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल, राजभर ने कसा तंज

06 अक्टूबर, 2026 01:55 PM

लखनऊ(एजेंसी) : उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के एक संक्षिप्त सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश की सियासत में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।'' राजनीतिक हलकों में उनके इस संदेश को राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश के इस संकेत से माना जा रहा है कि सपा राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी पहले ही दो प्रत्याशियों-धनराज लखवानी और प्रो. रामगोपाल यादव को मैदान में उतार चुकी है। ऐसे में तीसरे उम्मीदवार की संभावित दावेदारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अखिलेश के एक्स पोस्ट ने काफी हद तक विराम लगाने का संकेत दिया है।

विश्लेषक कहते हैं कि अखिलेश यादव ने अपने संदेश में राज्यसभा की 'तीन' सीटों के बजाय विधानसभा की '403' सीटों को लक्ष्य बताते हुए पार्टी की प्राथमिकता का राजनीतिक संकेत भी दिया है। इसे सपा की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अखिलेश के पोस्ट पर सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तत्काल तंज कसा।
ओम राजभर ने एक्स पर लिखा, ''मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी-कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।''

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए एक सीट जीतने के लिए 37 प्रथम वरीयता मतों की जरूरत है। मौजूदा विधानसभा में प्रभावी संख्या 396 मानी जा रही है। सपा के पास अपने विधायकों के साथ कांग्रेस के संभावित समर्थन को जोड़ने पर दो सीटों के लिए पर्याप्त संख्या मौजूद है। सपा के सामने असली चुनौती तीसरी सीट को लेकर थी। तीन प्रत्याशियों को जिताने के लिए 111 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होती।
दो सीटों के लिए 74 वोट खर्च होने के बाद पार्टी के पास सीमित अतिरिक्त मत बचते हैं। ऐसे में तीसरी सीट के लिए उसे करीब 12 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ती। यही वजह है कि तीसरे उम्मीदवार की स्थिति शुरू से ही सपा के लिए आसान नहीं मानी जा रही थी।

इसके अलावा पार्टी के कुछ विधायकों के पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का रिकॉर्ड भी सपा की चिंता बढ़ाता है। दूसरी ओर, भाजपा के अपने 255 विधायकों के अलावा अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं। तीन निर्दलीय तथा जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो विधायकों के समर्थन को भी भाजपा के पक्ष में माना जा रहा है।
इस गणित से भाजपा खेमे के पास करीब 293 विधायकों का समर्थन बैठता है, जबकि आठ सीटों पर जीत के लिए 296 मतों की जरूरत होगी। ऐसे में आठवीं सीट के लिए भाजपा को कुछ अतिरिक्त समर्थन जुटाना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय

जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय

पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण

अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल

समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल