Monday, October 12, 2026
BREAKING
• होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी • ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता • मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव • रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख • रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’ • RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies • ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला • 'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

राष्ट्रीय

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

12 अक्टूबर, 2026 12:24 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : ग्वालियर रियासत की अंतिम महारानी और भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा समेत कई मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, "सादगी, त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं! पूज्य अम्मा महाराज जी स्नेह, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थीं। यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद भरपूर मिला। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आपने मध्यप्रदेश में जिस सेवा एवं समर्पण के भाव से सींचकर सशक्त बनाया, वह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति आजीवन अडिग रहने वाली श्रद्धेय राजमाता जी के प्रखर विचार सदैव हमें राष्ट्र की सेवा व जनकल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "अपने जीवन का हर क्षण जनकल्याण व अंत्योदय की उन्नति के लिए समर्पित कर देने वाली, सरलता, सहजता और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। सिद्धांतों के प्रति आजीवन अडिग रहने वाली श्रद्धेय राजमाता जी के प्रखर विचार सदैव हमें राष्ट्र की सेवा व जनकल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

केंद्रीय नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "राजमाता श्रद्धेय विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाली, त्याग, तपस्या, सेवा और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राजमाता ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को अपने स्नेह, समर्पण और अथक परिश्रम से सींचकर सशक्त बनाया। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका मातृवत स्नेह और मार्गदर्शन सदैव अमूल्य रहा। सिद्धांतों के प्रति अडिग निष्ठा, राष्ट्रहित के लिए आजीवन संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का उनका संकल्प हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राजसी वैभव का त्याग कर संगठन और राष्ट्रहित के प्रति स्वयं को समर्पित करने वाली उन्होंने अपने जीवन से सेवा एवं समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका साहस और संघर्ष उनके दृढ़ संकल्प का परिचायक रहा। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, जनकल्याण के लिए किए गए कार्य और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली राजमाता जी का सादगीपूर्ण जीवन और अटूट विचार-निष्ठा हम सभी के लिए सदैव वंदनीय एवं प्रेरणादायी रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, "भाजपा की संस्थापक सदस्य श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राजसी वैभव को त्यागकर जनसेवा का मार्ग चुनने वाली राजमाता जी ने लोकतंत्र को अपने संघर्ष, समर्पण और सिद्धांतनिष्ठा से सशक्त किया। उनका जीवन सत्ता से अधिक सिद्धांत और पद से अधिक जनसेवा को प्रतिष्ठित करने की प्रेरक गाथा है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "जनसेवा, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका जीवन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सेवा, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने सार्वजनिक जीवन में उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाई।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख

रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख

गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी

गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी

अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’

अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’

नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी छाए रहेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी छाए रहेंगे बादल

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना