Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने मोरोक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स का रक्षा उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया, भारत-मोरोक्को रक्षा सहयोग को मिला नया आयाम

23 सितंबर, 2025 08:33 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके मोरोक्को समकक्ष अब्देलातिफ लाउदी ने आज मंगलवार को बरेचिद, मोरोक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के नए रक्षा उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया। 20,000 वर्ग मीटर में फैले इस संयंत्र ने भारत-मोरोक्को रणनीतिक संबंधों को काफी अहम बना दिया है। यह मोरोक्को का सबसे बड़ा रक्षा उत्पादन संयंत्र है और अफ्रीका में किसी भारतीय निजी कंपनी द्वारा स्थापित पहला ऐसा संयंत्र है।

यह संयंत्र स्वदेशी रूप से विकसित व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफाॅर्म (WhAP) 8×8 का उत्पादन करेगा, जिसे TASL और भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिलकर डिजाइन किया है। WhAP में मॉड्यूलर डिजाइन, उन्नत गतिशीलता, स्केलेबल बैलिस्टिक और माइन प्रोटेक्शन, स्वतंत्र सस्पेंशन, उच्च शक्ति वाला इंजन और मानवयुक्त एवं स्वचालित हथियार स्टेशनों के विकल्प शामिल हैं। इसके विभिन्न संस्करणों में पैदल सेना लड़ाकू वाहन, बख्तरबंद कर्मी वाहन, टोही वाहन, कमांड पोस्ट, मोर्टार कैरियर और एम्बुलेंस शामिल हैं। उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है, और रॉयल मोरोक्कन आर्मी को पहली डिलीवरी अगले महीने से होने की उम्मीद है। संयंत्र निर्धारित समय से तीन महीने पहले चालू हो गया।

उद्घाटन समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत का आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करना नहीं बल्कि दुनिया के लिए उच्च तकनीक और गुणवत्ता वाले उत्पादों का विश्वसनीय स्रोत बनना भी है। यह संयंत्र हमारे ‘ मेक इन इंडिया, ‘Make with Friends,’ और ‘Make for the World’ दृष्टिकोण को दर्शाता है।” उन्होंने बताया कि लगभग एक-तिहाई घटक स्थानीय स्तर के होंगे और आने वाले वर्षों में स्थानीय मूल्य संवर्द्धन 50% तक बढ़ने की संभावना है। यह संयंत्र मोरोक्को में रोजगार के अवसर पैदा करेगा और इंजीनियरों, तकनीशियनों और आपूर्तिकर्ताओं की मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगा।

इसके अलावा रक्षा मंत्री ने मोरोक्को के भौगोलिक महत्व पर भी जोर दिया, जो अफ्रीका और यूरोप के लिए एक प्रवेश द्वार है, और इसे निर्यात और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र भारत-मोरोक्को रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा, क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाएगा और दोनों देशों के युवा प्रतिभाओं को नवाचार और सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। उद्घाटन समारोह में मोरोक्को सरकार, मोरोक्कन रॉयल आर्म्ड फोर्सेज, भारतीय सरकार, भारतीय सशस्त्र बल और TASL के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मोरोक्को में TASL का यह संयंत्र अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक मॉडल है, जो संप्रभुता का सम्मान करता है, स्थानीय क्षमताओं को मजबूत करता है और वैश्विक शांति में योगदान देता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम