Monday, October 19, 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

दुनिया

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

19 अक्टूबर, 2026 12:24 PM

सोल(एजेंसी) : उत्तर कोरिया ने रूस के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को ‘अजेय’ मित्रता करार दिया। प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। योनहाप न्यूज एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया, रूस में उत्तर कोरियाई दूतावास ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 78 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पिछले मंगलवार को एक स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में रूस के प्राकृतिक संसाधन मंत्री और व्यापार, अर्थव्यवस्था तथा विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर कोरिया-रूस अंतर-सरकारी सहयोग समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर कोजलोव सहित रूसी सरकार और राजनीतिक दलों के कई अधिकारी शामिल हुए।


रूस में उत्तर कोरिया के राजदूत सिन होंग-चोल ने कहा कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों ने अभूतपूर्व स्तर हासिल किया है। उन्होंने इसका श्रेय उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बने घनिष्ठ संबंधों को दिया।


केसीएनए के अनुसार, सिन ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं की 2024 में हुई मुलाकात ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने के साथ-साथ उन्हें ‘अजेय युद्ध-साथी संबंधों’ के स्तर तक पहुंचाया है।
इसके जवाब में कोजलोव ने कहा कि जून 2024 में किम जोंग उन और पुतिन के बीच हस्ताक्षरित व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि दोनों देशों के साझा सम्मान, विश्वास और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उत्तर कोरिया और रूस ने वर्ष 2024 में एक पारस्परिक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें प्रावधान है कि यदि दोनों में से किसी एक देश पर हमला होता है, तो दूसरा देश उसे सैन्य सहायता प्रदान करेगा।
केसीएनए की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया में रूस के राजदूत आंद्रेई पोडेलिशेव ने भी बुधवार को प्योंगयांग में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप