Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

राख हुआ टीवी सीरियल अनुपमा का सेट

23 जून, 2025 04:09 PM

मुंबई। मुंबई उपनगर के गोरेगांव इलाके में फिल्म सिटी के नाम से प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के चित्रनगरी में एक टीवी सीरियल के सेट पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। यह सेट फेमस धारावाहिक अनुपमा का था। आग से सेट नष्ट हो गया है, जबकि आस-पास के कई सेट को आग की लपटों से बचा लिया गया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव के फिल्म सिटी कॉम्प्लेक्स, व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, फिल्म सिटी रोड स्थित अनुपमा स्टूडियो में सुबह 6.10 बजे आग लग गई। आग केवल बिजली के तारों तक ही सीमित थी। यह स्टूडियो के पांच हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बिजली के इंस्टालेशन, प्लास्टिक सामग्री, लोहा और सजावटी सामग्री, कैमरे, वेशभूषा, प्रकाश व्यवस्था और स्टूडियो उपकरणों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाडिय़ां घटनास्थल पर भेजी गईं और घंटों की मशक्कत के बाद करीब 10.15 बजे आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यू ) ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना की पुष्टि की और साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। एआईसीडब्ल्यू ने अपनी पोस्ट में बताया कि भीषण आग से सेट पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना निर्धारित शूटिंग से दो घंटे पहले उस समय हुई जब शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। घटना के समय कई कर्मचारी और क्रू मेंबर स्टूडियो में मौजूद भी थे, लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। एआईसीडब्ल्यू के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने एक बयान में कहा कि इससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग की घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार