Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

रवि बहल: जब फिल्मों में काम न मिलने पर कपड़ों का कारोबार शुरू करने का बना लिया था मन फिर चमकी किस्मत

09 मई, 2026 08:03 PM

मुंबई : बॉलीवुड की चमक-दमक को देखकर अक्सर लोगों को लगता है कि फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी हमेशा आसान और सफल होती है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग होती है। ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जिन्होंने शानदार शुरुआत की, लोगों का प्यार भी पाया, लेकिन फिर धीरे-धीरे काम कम होता गया और उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा। ऐसे ही कलाकार है 90 के दशक के अभिनेता रवि बहल।

रवि बहल के जीवन में एक समय ऐसा भी आया, जब फिल्मों के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अभिनय छोड़कर कपड़ों का कारोबार शुरू करने तक का मन बना लिया था। हालांकि किस्मत ने बाद में उनकी जिंदगी को ऐसा मोड़ दिया, जिसने उन्हें फिर से पहचान दिला दी।

रवि बहल का जन्म 10 मई 1966 को मुंबई में हुआ था। वह एक बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्याम बहल जाने-माने फिल्म निर्माता थे। बचपन से ही उनके आसपास फिल्मों का माहौल था। यही वजह रही कि रवि बहल ने भी कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया। उन्होंने साल 1980 में फिल्म 'मोर्चा' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह साल 1984 में फिल्म 'इंतिहा' में नजर आए। धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।

रवि बहल को असली पहचान फिल्म 'नरसिम्हा' से मिली। इस फिल्म में सनी देओल और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का गाना 'हमसे तुम दोस्ती कर लो' उस दौर में बड़ा हिट साबित हुआ। इस गाने में रवि बहल का स्टाइल, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस को लोगों ने खूब पसंद किया। उस समय वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। उस समय कई लोगों का दावा था कि फिल्म में रवि बहल ने अपनी मौजूदगी से सनी देओल तक को कड़ी टक्कर दी थी।

इसके बाद रवि बहल ने 'दलाल', 'अग्नि साक्षी' और 'गुलाम-ए-मुस्तफा' समेत कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और रवीना टंडन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की। हालांकि इतनी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें वह बड़ा स्टारडम नहीं मिल सका, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी।

धीरे-धीरे उनका फिल्मी करियर कमजोर पड़ने लगा। उन्हें फिल्मों में छोटे किरदार मिलने लगे। यही वह समय था जब रवि बहल काफी परेशान रहने लगे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर के खराब दौर में उन्होंने अभिनय छोड़ने तक का मन बना लिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कपड़ों का कारोबार शुरू करने के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था। उन्हें लगने लगा था कि शायद फिल्मों में अब उनके लिए ज्यादा मौके नहीं बचे हैं, लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।

साल 1996 में उनकी मुलाकात जावेद जाफरी से हुई और दोनों ने मिलकर टीवी शो 'बूगी वूगी' शुरू किया। यह शो भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय डांस शो बन गया। शो में रवि बहल का मजाकिया अंदाज, डांस और होस्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई। इस शो ने उन्हें फिर से पहचान दिलाई और आर्थिक तौर पर भी मजबूत बनाया।

एक समय ऐसा था, जब रवि बहल फिल्में छोड़ने के बारे में सोच रहे थे, वहीं एक समय ऐसा भी आया कि वह टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा बन गया। 'बूगी वूगी' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आज भी लोग उन्हें उसी शो और 90 के दशक की फिल्मों के लिए याद करते हैं। लंबे समय बाद उन्होंने वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' से वापसी की, जहां उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री