सिटी रिपोर्टर
खरड़ अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के सबंध में रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के एनएसएस यूनिट के नेतृत्व में कामर्स विभाग की ओर से एक कविता-पाठ मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले का उदेश्य विद्यार्थियों को अपनी मातृ भाषा की रक्षा और मातृ भाषा के साथ जोडऩे के लिए उत्साहित करना था। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी मातृ भाषा में कवितायें पेश करअपने विरसे को संभालने का प्रण लिया। इस मुकाबले के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर स मानित किया गया। यह मुकाबले भाषाई और स याचारक विरासत के विकास और समझ में योगदान पायेगें। इस अवसर पर विशेषज्ञ प्रवक्ताओं ने बताया कि कविता सबसे बढिया तरीका है, जिस के जरिये कोई भी अपनी संस्कृति/विरसे को ओर सुंदर ढंग के साथ प्रकट कर सकता है। इस अवसर पर अन्य के अलावा विभाग के सीनियर अधिकारी और फैकल्टी मैंबर भी हाजिर थे।