Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

30 मई, 2026 01:52 PM

रणवीर सिंह पर एफडब्लूआईसीई द्वारा लगाए गए बैन पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्टर का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि ये बैन एक बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा। रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही... रणवीर सिंह को कुछ दिनों पहले डॉन 3 छोड़ने के लिए एफडब्लूआईसीई ने बैन कर दिया है। इस मामले पर कई सेलेब्स ने रणवीर का सपोर्ट किया है और अब फिल्ममेकर राम गोपाल ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। राम गोपाल का कहना है कि रणवीर को नहीं बल्कि एफडब्लूआईसीई को बैन कर देना चाहिए। राम गोपाल ने कहा ये सो कॉल्ड बैन एक बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा।

क्या बोले राम गोपाल
राम गोपाल ने कहा कि एफडब्लूआईसीई ने तो कोर्ट है और ना लीगल जस्टिस है, यह ज्यादा से ज्यादा कंगारू कोर्ट है जो सोचता है कि वो इंसाफ दे रहा है, लेकिन असल में यह कानूनी नियमों और निष्पक्षता का अनादर करता है।

राम गोपाल रणवीर की सक्सेस से डरे हैं
राम गोपाल ने फिर लिखा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि जो फैसला है वो अक्सर पहले ही एक खास एजेंडा वाले लोगों के समूह द्वारा निजी तौर पर बैठक करके तय कर लिया जाता है जो रणवीर सिंह की जबरदस्त सक्सेस से बुरी तरह डरे हुए हैं। यह एफडब्लूआईसीई का बड़ा पीआर डिजास्टर होगा।’

रणवीर जैसे स्टार्स के जरिए लाखों वर्कर्स कमाते हैं
राम गोपाल ने कहा कि रणवीर पर बैन बिल्कुल जस्टिफाई नहीं हैं और रणवीर जैसे स्टार्स के जरिए ही एम्पावरमेंट के मौते मिलते हैं एफडब्लूआईसीई के लाखों वर्कर्स को। रणवीर सिंह जैसे स्टार्स ही हैं जिनकी वजह से लोग थिएटर्स में टिकट खरीदते हैं ना कि एफडब्लूआईसीई। रणवीर जैसे स्टार्स हैं तो इंडस्ट्री है और साथ ही डब्लूआईसीई भी।

आखिर में राम गोपाल ने लिखा, ‘मेरी एक सलाह है सबको कि फालतू के शोर पर ज्यादा ध्यान मत दो। यह सिर्फ 2 पार्टीज के बीच सिविल डिस्प्यूट है।’

क्या है रणवीर का डॉन 3 मामला
बता दें कि साल 2023 में फरहान अख्तर और डॉन 3 के मेकर्स ने अनाउंस किया था कि फिल्म आ रही है और इस बार फिल्म का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह। पहले दोनों पार्ट में शाहरुख के बाद तीसरे पार्ट के लिए रणवीर को लिया था। हालांकि फिर खबर आई कि रणवीर फिल्म का अब हिस्सा नहीं हैं और उनके जाने से मेकर्स को 45 करोड़ का नुकसान हुआ है।

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि वह प्रलय फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे। वहीं खबर यह भी थी कि वह आदित्य घर के साथ भी एक फिल्म करेंगे। हालांकि इसकी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज