मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘पती पत्नी और वो 2’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों से जुटी हैं। रकुल की इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब रकुल प्रीति अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। रकुल का ये वायरल वीडियो गिर नेशनल पार्क का है, जहां वो अपनी गाड़ी से उतरकर जंगल में घूमती नजर आईं। रकुल का वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स उन पर वन्यजीव सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और मशहूर हस्तियों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं (सेलिब्रिटी प्रिविलेज) को लेकर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाते हुए ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अब गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। दरअसल, सोशल मीडिया रकुल प्रीत का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने यह कहा कि संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों के अंदर पर्यटकों को आमतौर पर सफारी गाडिय़ों से बाहर निकलने की मनाही होती है।
ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद, गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने एक सफाई जारी की, जिसमें कहा गया कि वायरल विजुअल्स प्रतिबंधित सैंक्चुअरी जोन के अंदर शूट नहीं किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, फुटेज सैंक्चुअरी के तय एंट्री प्वाइंट के बाहर कैप्चर किया गया था। वायरल वीडियो उस प्वाइंट के बाहर शूट किया गया था। एक ऑफिशियल बयान में कहा गया, हमने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए इस वीडियो के बारे में पहले ही एक सफाई जारी कर दी है। हमने साफ किया है कि वीडियो सासन सैंक्चुअरी के एंट्री प्वाइंट के बाहर का है। हर सैंक्चुअरी में सुरक्षित एरिया में आने वाले विजि़टर्स के लिए एक तय एंट्री पॉइंट होता है। वायरल वीडियो उस प्वॉइंट के बाहर शूट किया गया था। इसलिए, हमने साफ किया कि यह घटना प्रतिबंधित ज़ोन के अंदर नहीं हुई थी।