Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

योगी सरकार का पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: 6 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

06 जून, 2026 10:18 AM

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2007 बैच के आईपीएस रवि शंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र लखनऊ बनाया गया है। अब तक वे मुख्यालय में आईजी प्रतीक्षारत के पद पर तैनात थे। लोक शिकायत जैसे संवेदनशील विभाग में उनकी तैनाती को आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान से जोड़ा जा रहा है। 2010 बैच के हरीश चन्द्र, जो अब तक कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी थे, को लखनऊ भेजकर डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मेरठ पीटीएस में तैनात श्रीमती पूनम को अब डीआईजी मिर्जापुर परिक्षेत्र बनाया गया है।

सीआईडी मुख्यालय लखनऊ में डीआईजी के पद पर तैनात अशोक कुमार चतुर्थ का तबादला कर उन्हें डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोंडा भेजा गया है। 2012 बैच के सचिन्द्र पटेल, जो अब तक लखनऊ में डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन में थे, को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा नियुक्त किया गया है। इसी बैच के यमुना प्रसाद, जो मुरादाबाद पीटीएस में डीआईजी थे, को अब डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर और प्रशासनिक कदम उठाए जा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद