Monday, August 17, 2026
BREAKING
‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

राष्ट्रीय

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन स्पेशल ट्रेन, 17 शहरों के बीच चलेंगी बस

07 जून, 2026 01:16 PM

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते रेलवे तीन दिन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। मुरादाबाद डिवीजन ने ट्रेनों के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुरादाबाद, हरिद्वार, बरेली से परीक्षा स्पेशल चलेंगी। संबंधित स्टेशनों को ट्रेनों के रैक की व्यवस्था करा दी गई है। जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में कोई असुविधा न हो। वहीं परिवहन निगम ने भी अलग-अलग रूटों पर बसों फेरे बढ़ाने के साथ 20-20 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे की यह है तैयारी
उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल और इज्जतनगर रेल मंडल ने परीक्षा को लेकर स्पेशल ट्रेनें चलानें की तैयारी की है। जंक्शन पर दो रैक आ गई हैं। जो हरदोई-लखनऊ को चलेंगी। एक स्पेशल हरिद्वार और एक मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ और सीतापुर मार्ग को चलेगी। वहीं आरपीएफ-जीआरपी की पांच संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पहले दिन आगरा की ओर के अधिक परीक्षार्थी होंगे, इसलिए इज्ज्तनगर रेल मंडल भी कासगंज और मथुरा को परीक्षा स्पेशल चलाएगा। बरेली जंक्शन स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है, भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।

चलेंगी अतिरिक्त बसें, बढ़ेंगे फेरे
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। पहले दिन आगरा साइड के अधिक अभ्यर्थी होंगे। बरेली से आगरा को हर 15 से 20 मिनट में बस हैं। कुछ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बरेली-लखनऊ, बरेली-हरदोई, बरेली-पीलीभीत, बरेली, बदायूं, बरेली-फर्रखाबाद-कानपुर, बरेली-दिल्ली, बरेली-हरदोई मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा जाएंगे। इसके लिये चालक-परिचालकों की परीक्षा तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

परीक्षार्थियों के लिए 17 शहरों के बीच 125 बसें कल से चलेंगी
लखनऊ में तीन दिवसीय पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 1.35 लाख अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। ऐसी स्थिति में लगभग दो लाख लोगों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा से जुड़े विभागों की बैठक की गई, जिसमें रोडवेज बसों की अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर हेल्पडेस्क बनाने और परीक्षा केंद्रों तक सिटी बसों की सेवाएं चलाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में यूपी के 17 जिलों से 1,35,936 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए125 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसों का संचालन आलमबाग बस अड्डे से होगा।

ट्रेन के कोच की तरह बसों में भी लिखा होगा बस कहां जाएगी
ट्रेन के डिब्बे के तर्ज पर अब रोडवेज बसों पर भी लिखा होगा यह बस कहां जाएगी। क्योंकि यात्री पूछते है कि बस कब और कहां जाएगी? बसों में स्थान के नाम का बोर्ड नहीं होने से यात्री भटकते है, पूछताछ काउंटर पर आते है। यह बस कहां जाएगी, स्थान के नाम की पट्टिका लगाई जाए। यह दिशा निर्देश शनिवार को सप्रू मार्ग स्थित परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में लखनऊ क्षेत्र के सभी नौ डिपो के अफसरों के साथ बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने कहीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?