Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

राष्ट्रीय

यूपी के दो जिलों में ताबड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, नाबालिगों से रेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

28 जून, 2026 11:42 AM

यूपी के दो जिलों में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके दो रेप आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों ने नाबालिग बच्चियों का रेप किया था। बदायूं में चार साल की मासूम को अगवाकर रेप करने वाला आरोपी रिश्तेदार मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी अबरार के दोनों पैरों में गोली लगी हैं। वहीं, बुलंदशहर में रेप के आरोपी इरफान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इरफान मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।


बदायूं में मोहर्रम की रात चार साल की बच्ची का किया था रेप
चार साल की मासूम को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले उसके बुजुर्ग रिश्तेदार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में ककराला चौकी इंचार्ज को गोली लगी है। आरोपी और चौकी इंचार्ज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, चार खोखा कारतूस, कारतूस और घटना में इस्तेमाल गमछा बरामद हुआ है।


मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची को 25 जून की रात करीब 8 बजे घर के बाहर से गांव के ही रहने वाले उसके रिश्तेदार अबरार 60 वर्ष पुत्र लतीफ ने अपहरण कर लिया था और उसे खेत पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को बदहवास अवस्था में खेत पर ही छोड़कर अबरार चला गया था। इधर, बच्ची के बाबा ने अलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और रातभर बच्ची की तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था।


26 जून की सुबह खून से लथपथ बच्ची मक्के के खेत में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया तो उसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि परिवार के लोगों ने न तो किसी पर शक जाहिर किया था और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया था।


मिर्च और पकौड़ी खिलाने के बहाने ले गया 60 साल का अबरार
पुलिस लगातार बच्ची की काउंसलिंग कर रही थी और पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसका रिश्तेदार अबरार उसे मिर्च और पकौड़ी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था और उसने ही वारदात को अंजाम दिया।


अमरूद के बाग में छिपा था, तभी मुठभेड़
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वह पुलिस से बचने के लिए भागने लगा और एक अमरूद के बाग में छिप गया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अबरार अमरूद के बाग में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की, लेकिन अबरार ने तमंचे से पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली ककराला चौकी इंचार्ज गौरव कुमार को लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अबरार के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बच्ची मे स्वीकारी दुष्कर्म की बात
पूछताछ में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की इसके बाद बच्ची है पुलिस को घटना की जानकारी दी।


घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
घायल अबरार और दरोगा गौरव कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बुलंदशहर में चाकू दिखाकर किया था किशोरी का रेप
बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी इरफान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए उसे ले जा रही थी। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनूपशहर सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जून को जहांगीराबाद क्षेत्र में एक किशोरी के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म की वारदात हुई थी। परिजनों की तहरीर पर थाना जहांगीराबाद में आरोपी इरफान पुत्र नफीस खां निवासी अमरगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल चाकू मंगलपुर जाने वाले रास्ते के जंगल में छिपाया है।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार की टीम आरोपी को लेकर चाकू बरामद करने जंगल पहुंची। वहां आरोपी ने पुलिस पर पहले से छिपाकर रखे तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें इरफान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट में थाना जहांगीराबाद पर मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा