Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त, प्रदेश बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है : कुमारी सैलजा हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार

पंजाब

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दो करोड़ रुपये का योगदान दिया

20 सितंबर, 2025 09:15 PM
चंडीगढ़; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शुरू किए गए मिशन चढ़दी कला में दो करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

इस नेक कार्य के लिए बैंक प्रबंधन का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हज़ार से अधिक समाजसेवी पहले ही मिशन चढ़दी कला का समर्थन करने के लिए आगे आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अब दो करोड़ रुपये का चेक सौंपकर योगदानकर्ताओं की इस बढ़ती सूची में शामिल हो गया है, जिससे हाल ही में आई भीषण बाढ़ से तबाह हुए प्रदेश के पुनर्निर्माण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मिशन चढ़दी कला फंड जुटाने की एक वैश्विक मुहिम है, जिसे 2025 की पंजाब बाढ़ त्रासदी के पीड़ितों के लिए राज्य सरकार की पुनर्वास पहलों हेतु शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने हाल ही में ऐसी प्राकृतिक आपदा देखी है, जो पीढ़ियों तक लोगों की स्मृति में दर्ज रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा, “बाढ़ केवल पानी नहीं लाईं, बल्कि लाखों सपनों को भी बहा ले गईं।” उन्होंने इसे पंजाब के हालिया इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह पंजाब की सबसे बड़ी परीक्षा भी है, लेकिन इतिहास गवाह है कि पंजाब हमेशा हर संकट से मज़बूती के साथ उभरता आया है।

इस पहल के पीछे की भावना को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जिस तरह ‘चढ़दी कला’ मुसीबत के सामने शक्ति और आशावाद की सिख भावना का प्रतीक है, उसी तरह मिशन चढ़दी कला दुनिया भर के सभी पंजाबियों को इस अभूतपूर्व कठिनाई के समय एक परिवार की तरह एकजुट होने का संदेश है।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि दुनिया भर के और भी पंजाबी अपने सपनों के पंजाब के पुनर्निर्माण के लिए खुलकर योगदान करते रहेंगे। पारदर्शिता और जवाबदेही का भरोसा देते हुए भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया कि जुटाया गया हर एक पैसा बाढ़ पीड़ितों की भलाई और पुनर्वास के लिए समझदारी से खर्च किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश