Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

युवाओं के भविष्य से कब तक खिलवाड़ करती रहेगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

31 मई, 2026 09:29 PM

चंडीगढ़ : सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की परीक्षा प्रणाली लगातार अव्यवस्था और विवादों का शिकार होती जा रही है। पहले नीट पेपर लीक, फिर एसएससी भर्ती प्रक्रिया में अव्यवस्था, उसके बाद सीबीएसई से जुड़े गंभीर सवाल और अब सीयूईटी परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लाखों युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी के कारण उनकी मेहनत और भविष्य दोनों दांव पर लग जाते हैं। हर बड़ी परीक्षा के बाद विवाद सामने आना इस बात का प्रमाण है कि सरकार परीक्षा और भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।
सांसद ने प्रश्न उठाया कि आखिर शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री देश के युवाओं के भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं? जब एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं विवादों और अव्यवस्था की भेंट चढ़ रही हैं, तब इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा? सरकार में कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार क्यों नहीं है?
कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के साथ निरंतर न केवल भेदभाव कर रही है, बल्कि उनके जीवन और भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी पहले से ही युवाओं के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, और ऊपर से भर्ती परीक्षाओं तथा प्रवेश परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़िया उनकी उम्मीदों को तोडऩे का काम कर रही हैं।
सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। देश के लाखों छात्र और उनके परिवार आखिर कब तक भाजपा सरकार की नाकामियों की कीमत चुकाते रहेंगे?

परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और जिम्मेदारी के अभावः
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अब प्रश्नपत्रों को हेलीकॉप्टरों और बुलेटप्रूफ वाहनों से पहुंचाने की बातें कर रही है, लेकिन देश का युवा जानना चाहता है कि आखिर हर परीक्षा के बाद विवाद क्यों खड़े हो रहे हैं? असली समस्या प्रश्नपत्रों के परिवहन की नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और जिम्मेदारी के अभाव की है।

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटींः
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित 04 जून के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा चार दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं। देहरादून पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। अपने दौरे के दौरान कुमारी सैलजा विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगी तथा राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप देंगी।
कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कुमारी सैैलजा का यह दौरा उसी कार्यक्रम की सफल तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित