Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त, प्रदेश बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है : कुमारी सैलजा हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार

पंजाब

युवाओं की सामाजिक-आर्थिक तरक्की के लिए पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरियों की संख्या में बढ़ोतरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

20 सितंबर, 2025 09:12 PM

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा युवाओं में पढ़ने की आदत को और प्रोत्साहन देने और उन्हें प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में भागीदार बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘ग्रामीण लाइब्रेरी योजना’ के तहत पंजाब में बनी लाइब्रेरियों की संख्या 275 तक पहुँच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ये लाइब्रेरियाँ सफलतापूर्वक चल रही हैं। जबकि आधुनिक सुविधाओं से युक्त 58 और लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है।

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 अगस्त, 2024 को गाँव ईसडू  (खन्ना) से ग्रामीण लाइब्रेरी योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने यहाँ बनाई पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि ये ग्रामीण लाइब्रेरियाँ प्रदेश के विकास और खुशहाली के केंद्र के रूप में काम करें। पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना है। उन्होंने आशा जताई कि ये लाइब्रेरियाँ युवाओं की किस्मत बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी, जो यहाँ से पढ़कर बड़े अफसर, वैज्ञानिक, डॉक्टर और तकनीकी विशेषज्ञ आदि बनेंगे।

ज़्यादा जानकारी देते हुए सौंद ने बताया कि अमृतसर ज़िले में 4 लाइब्रेरियाँ कार्यशील हैं, जबकि बठिंडा में 29 लाइब्रेरियाँ चल रही हैं। बरनाला में 9 लाइब्रेरियाँ कार्यशील हैं और 2 का काम चल रहा है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब ज़िले में 11 लाइब्रेरियाँ कार्यशील हैं और 2 का काम प्रगति अधीन है, फरीदकोट में 10 कार्यशील और 2 प्रगति अधीन, फाजिल्का में 21 कार्यशील हैं, फिरोज़पुर में 15 लाइब्रेरियाँ चल रही हैं और 9 लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है।

उन्होंने आगे बताया कि होशियारपुर ज़िले में 6 लाइब्रेरियाँ कार्यशील हैं और 9 का काम चल रहा है। लुधियाना में 30 कार्यशील और 11 प्रगति अधीन, मानसा में 17 कार्यशील और 1 प्रगति अधीन, मालेरकोटला में 11 कार्यशील जबकि श्री मुक्तसर साहिब में 6 लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है। मोगा में 14 लाइब्रेरियाँ कार्यशील, पटियाला में 28 कार्यशील और 2 प्रगति अधीन, रूपनगर में 12 कार्यशील, शहीद भगत सिंह नगर में 6 लाइब्रेरियाँ कार्यशील हैं जबकि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में 12 लाइब्रेरियाँ प्रगति अधीन हैं।

पंचायत मंत्री ने आगे बताया कि संगरूर ज़िले में सबसे ज़्यादा 31 लाइब्रेरियाँ चल रही हैं जबकि 2 लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है। इसी तरह तरनतारन में 11 और जालंधर ज़िले में 2 लाइब्रेरियाँ चल रही हैं।

ज़िक्रयोग्य है कि ये लाइब्रेरियाँ वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल एनालॉग और अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त हैं। इन लाइब्रेरियों में साहित्यिक किताबें, विभिन्न विषयों की मानक पुस्तकें और पाठ्यक्रम से संबंधित विश्वस्तरीय पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो सीखने के लिए अनुकूल अनुभव प्रदान करती हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश