Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

यह बहुत खुशी का मौका, खेलों में बढ़ता जा रहा है भारत का प्रभुत्व - जेपी दलाल

02 अगस्त, 2026 08:16 PM

भिवानी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की झोली में काफी मेडल आने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री जे.पी. दलाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए जे.पी. दलाल ने कहा, "यह बहुत खुशी का मौका है कि खेलों में भारत का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार ज्यादा मेडल आएंगे और हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। खेलों में भिवानी का भी महत्वपूर्ण स्थान है। अभी तक भिवानी के खिलाड़ियों ने भारत को पांच मेडल दिलाए हैं और भी मेडल आने की अभी उम्मीद है।" जे.पी. दलाल ने खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि जेन-जी को भी इनसे शिक्षा लेनी चाहिए कि मेहनत के दम पर सामान्य परिवारों के बच्चे दुनिया में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा और सरकार की ओर से निर्धारित राशि की नीति बनाई गई है और उनको नौकरी में भी आरक्षण दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि खिलाड़ियों की मेहनत और उनकी माता-पिता की तपस्या से बच्चे मेडल लेकर आते हैं। बच्चे दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस के बयान को लेकर जे.पी. दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिल्कुल हताशा में है और वह देश के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचती है। कांग्रेस को हमेशा कुर्सी चाहिए होती है लेकिन अब उसको कुर्सी मिलने वाली नहीं है। कांग्रेस की ओर से कभी युवाओं, किसानों और पहलवानों को भड़काया जाता है। लोगों को भड़काकर राजनीति करना देश के लिए उचित नहीं है।


मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये पर उन्होंने कहा कि संसद के अंदर राहुल गांधी की ओर से कहा जाता है कि उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है। उनको इतना टाइम दिया जाता है फिर भी कुछ बोलते ही नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी के पास बोलने के लिए कुछ होता ही नहीं है। शोर करना और संसद का समय खराब करना ही उनकी (विपक्ष) रणनीति है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी